सलारिया ने की एचआईवी संक्रमण व रोकथाम के उपायों पर चर्चा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में रेड रिबन क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

by

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में रेड रिबन क्लब, N.S.S., एंटी ड्रग्स जागरूकता प्रकोष्ठ के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर S.D.P.O सलूणी श्री रंजन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य मोहिंदर कुमार सलारिया के अभिभाषण से हुई जिसमें उन्होंने एचआईवी संक्रमण और उससे रोकथाम के उपायों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि भले ही एड्स अभी तक लाइलाज बीमारी हो किन्तु इसको फैलने से रोकने में हर महाविद्यालय और विद्यालयों में कार्यरत रेड रिबन क्लब का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रंजन शर्मा ने साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन ऐक्ट, युवाओं में ड्रग्स के बढ़ते उपयोग जैसे गंभीर मुद्दों पर बड़े ही रोचक ढंग से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों की रचनाओं का मूल्यांकन किया और विजेताओं की घोषणा की। रंगोली प्रतियोगिता में 11 टीमों ने हिस्सा लिया, वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के प्रभारी श्री सौरभ मिश्रा और N.S.S. प्रभारी श्री पंकज कुमार के साथ श्री गुरदेव, श्री शुभम डोगरा उपस्थित रहे।

इससे पूर्व शुक्रवार 20 सितंबर 2024 को महाविद्यालय में प्रथम वार्षिक ओरिएंटेशन बैठक का आयोजन भी किया गया था जिसमें प्रथम वर्ष के छात्रों को रेड रिबन क्लब के बारे में बताया गया और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में इससे जुड़ने को प्रेरित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त महिला योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरीपुर मे  स्थानीय महिलायों को विभागीय योजनाओं और अन्य विभाग के रिसोर्स पर्सन ने किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा  :   आज ग्राम पंचायत हरीपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास हि.प्र. से राकेश कुमार की अध्यक्षता में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन...
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त कार्यालय में एक कर्मचारी पॉजीटिव, कुछ ब्रांच 48 घंटे के लिए बंद जिलाधीश ऊना राघव शर्मा भी हुए आईसोलेट, कोविड टेस्ट करवाएंगे

ऊना – उपायुक्त कार्यालय में एक कर्मचारी के कोविड पॉजीटिव आने के बाद कार्यालय की कुछ ब्रांच को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। डीसी चैंबर व पीएस ऑफिस ब्रांच को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सफाई सेवक को की रिक्शा गाड़ी भेंट 

गढ़शंकर, 6 अप्रैल: गढ़शंकर-नंगल रोड पर स्थित गांव गढ़ी मट्टों में शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा एक सफाई सेवक को रिकशा गाड़ी भेंट की गई। यह रिकशा  ज्ञान चंद कनाडा और सुभाष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है : केवल सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत मेहनत, प्रतिभा और सफलता का सम्मान एएम नाथ। शाहपुर :  शिक्षा एक मूल्यवान संपत्ति है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि...
Translate »
error: Content is protected !!