सलूणी कॉलेज में सांसद हर्ष महाजन ने कामधेनु चेयर का किया उदघाटन : कामधेनु चेयर का उद्देश्य युवाओं के मन में उद्यमशीलता का पोषण करना

by

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) :
चम्बा जिले को आकांक्षी जिले से प्रेरणात्मक जिले में बदलने के प्रयास की कड़ी में राजकीय महाविद्यालय सलूणी में सांसद हर्ष महाजन द्वारा कामधेनु चेयर का ओपचारिक शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि महोदय एवं अन्य मेहमानों ने सबसे पहले महाविद्यालय परिसर में पौधा लगाया।


कामधेनु चेयर राजकीय महाविद्यालय सलूणी एवम इनडो यूरोपियन चैंबर ऑफ स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित कामधेनु चेयर के बीच हुए समझौता ज्ञापन के परिणामस्वरूप गठन किया गया है।
हाल ही में 14 सितंबर को यह एमओयू साइन किया गया था और एक सप्ताह के भीतर ही सांसद हर्ष महाजन जी ने औपचारिक उद्घाटन भी कर दिया।
इस उपलक्ष्य पर उनके साथ श्री डी एस ठाकुर, विधायक डलहौजी विधान सभा क्षेत्र, धीरज नरयाल, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, विनीत विज जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, कार्यकर्ता रशीद मालिक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस चेयर का उद्देश्य समझाते हुए चैंबर के सचिव मनोज सिंह ने बताया कि कामधेनु चेयर का उद्देश्य युवाओं के मन में उद्यमशीलता का पोषण करना है ताकि आकांक्षी जिला चंबा को भारत का प्रेरणादायक जिला बनाया जा सके।


प्राचार्य डॉ. महिंदर कुमार सलारिया ने कामधेनु चेयर के महत्व के बारे में बताते हुए श्री हर्ष महाजन एवम अन्य को बताया कि इस चेयर का उद्देश्य विकास खंड सलूणी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण उद्यमिता का सृजन करना और छात्रों को तैयार करना है। इसके लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों को प्राथमिक अनुसंधान पर आधारित रिसर्च असाइनमेंट दी जाएगी जिसका मुख्य उद्देश्य पूरे ब्लॉक में उपलब्ध संसाधनों की मैपिंग की जायेगी एंड इकट्ठे किए गए डाटा को वैज्ञानिक ढंग से प्रोसेस करके प्रशासन एवं केंद्र और राज्य सरकार को भेजा जाएगा जिस पर अंत में कार्य योजना त्यार कर के इसे कार्यान्वित किया जायेगा।
हर्ष महाजन ने महाविद्यालय द्वारा लिए जा रहे इनिशिएटिव को सराहा और अपना पूर्ण सहयोग का वादा किया। उन्होंने सभी छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं को सुना।


प्राचार्य ने सांसद के समक्ष महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के लिए हॉस्टल और कार्यरत प्राध्यापकों एवम कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वार्टर की मांग रखी, जिसे सांसद महोदय ने स्वीकार हर संभव सहायता का वादा किया। उन्होंने प्राचार्य को जल्दी से सभी डॉक्युमेंट्स जमा कराने का निर्देश दिया। इस उपलक्ष पर राजकीय महाविद्यालय सलूणी के पीटीए प्रधान श्री दिनेश राणा, उपाध्यक्ष श्रीमती विमला देवी, ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रधान श्री अनिल कुमार एवं कार्यकारणी के अन्य सदस्य एवं सभी शिक्षक और गैर शिक्षक मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में युवक की हत्या के बाद भड़का महिलाओं का गुस्सा, फॉरेंसिक टीम पहुंची तो पुलिस का किया विरोध

दाड़ला कॉलोनी में नशेड़ियों की आवाजाही का आरोप; महिलाओं ने कहा—बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई एएम नाथ। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन के चौक बाजार स्थित दाड़ला कॉलोनी में शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी व क्रैच पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी

भटियात में 7 और डलहौजी में 9 अक्तूबर को साक्षात्कार एएम नाथ। चुवाड़ी : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी, जिला चंबा की ओर से उपमंडल भटियात और डलहौजी में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल के “अभिभाषण” के साथ हिमाचल विधानसभा से जानें “व्यवस्था परिवर्तन” के एक साल की “हाईलाइट”

एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का पांचवां तथा वर्तमान सरकार का दूसरा बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल के विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

210 युवाओं को मौके पर ही दिए ऑफर लैटर : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है एचपीकेवीएन: अतुल कड़ोहता

भोरंज 10 फरवरी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने शनिवार को भोरंज के मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ एसडीएम संजय स्वरूप ने किया। इस रोजगार मेले में...
Translate »
error: Content is protected !!