सवा महीने बाद भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हालात जस के तस : जयराम ठाकुर

by

सरकार की नाकामी से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की बची खुची आर्थिकी हो रही है तबाह

सरकार ने बदनीयती से ढाई साल तक लटका कर रखी कला शिक्षकों की नियुक्ति

नेता प्रतिपक्ष ने रक्षाबंधन की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा को आए सवा महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन ज्यादातर जगहों पर हालात जस के तस हैं। न मुख्य सड़कें बहाल हुई हैं और न ही लिंक रोड बहाल हो पाए हैं। जिसके कारण लोगों के कृषि बागवानी और पुष्प उत्पादन से जुड़े उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों ने अपने संसाधनों से सड़कें खोलने के प्रयास किए हैं लेकिन उससे पूरे इलाके की सड़कें आसानी से नहीं खोली जा सकती हैं। सड़कें न खुलने की वजह से लोगों को जानलेवा रास्तों से होकर मजबूरन गुजरना पड़ रहा है। यह सरकार की नाकामी और संवेदनहीनता है कि हमारे द्वारा बार-बार कहने, आग्रह करने के बाद भी सरकार ने सड़के बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान नहीं चलाया जिसकी वजह से त्रासदी का दंश झेल रहे लोगों को सरकार के निकम्मेपन का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा ग्रस्त ज्यादातर इलाकों की आजीविका फूलों की खेती बागवानी और कृषि उत्पादों पर निर्भर है। इनमें से ज्यादातर उत्पाद बहुत जल्दी खराब होते हैं इसलिए एक निर्धारित समयावधि में उन्हें बाजार पहुंचाना होता है, तभी संभव है जब मुख्य सड़कों के साथ-साथ लिंक रोड भी खुले हों। लेकिन 39 दिन का समय बीत जाने के बाद भी ना मुख्य सड़कें पूर्णतया बहाल हो पाई हैं और न ही लिंक सड़कें। इसकी वजह से पूर्णता तैयार कृषि और बागवानी के उत्पाद बाजार तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों द्वारा अपने उत्पादों को बाजार में पहुंचने की वजह से सड़ने के कारण लोगों को अपना कीमती उत्पाद फेंकना पड़ रहा है। इसकी वजह से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की आर्थिकी पूरी तरह से बर्बाद हो रही है। सरकार की नाकामी है कि कुदरत की मार से बच गई फसलें सरकार की अकर्मण्यता से नष्ट हो जा रही हैं। सरकार के इस नकारेपन से आपदा से उबरने में लोगों को प्रयासों को झटका लग रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अपनी बदनीयती के कारण ही कलाशिक्षकों की नियुक्ति को ढाई साल तक लटकाए रखा। हमारी सरकार ने ही पोस्ट कोड 980 के तहत 314 कला शिक्षकों के पद सृजित किए। बजट का प्रावधान किया। पोस्ट निकाला और 2022 में ही परीक्षा करवाई। अंतिम रिजल्ट निकालना शेष था लेकिन व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने जानबूझकर परीक्षा परिणाम लटकाए रखा और युवाओं को नौकरी नहीं दी। कांग्रेस पार्टी ने चौक चौराहों पर, नुक्कड़-सड़कों पर चीख चीख कर पांच लाख नौकरियों की गारंटी देकर सत्ता में आई थी। मुख्यमंत्री को जानबूझकर रिजल्ट लटकाने के लिए प्रदेश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उनका यह कृत्य शर्मसार करने वाला है।
जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को भाई बहन के निश्चल अटूट प्रेम और समर्पण के त्यौहार रक्षाबंधन की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाई बहन के प्रेम और समर्पण का यह त्यौहार समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि और प्रसन्नता लाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक भोटा को मिला नया भवन, कुलदीप सिंह पठानिया ने किया उदघाटन

हमीरपुर 14 फरवरी। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की भोटा शाखा को अब नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। बुधवार को बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस नए परिसर का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित : एससी/एसटी वर्ग के लोगों के लिए इस अधिनियम में विशेष प्रावधान किए गए- डीएसपी गीतांजलि ठाकुर

करसोग : अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के अंतर्गत राम मंदिर पुराना बाजार करसोग में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से उप मुख्य सचेतक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने जिला कांगड़ा के चढ़ी क्षेत्र में नाबालिग से हुए दुष्कर्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू, EC ने जारी की नोटिफिकेशन… कब डाले जाएंगे वोट जानिए !!

एएम नाथ : शिमला l  हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने आचार संहिता का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अभी पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है....
Translate »
error: Content is protected !!