सवारियों को लेकर विवाद : ऊना बस अड्डे पर HRTC और प्राइवेट बस कर्मियों में मारपीट

by

रोहित जसवाल।  ऊना : ऊना के अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) में बुधवार दोपहर HRTC और प्राइवेट बस के ड्राइवर-कंडक्टरों के बीच सवारियों को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। मारपीट देखकर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को सिटी पुलिस चौकी ले जाया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, करीब दो दिन पहले हमीरपुर-बड़सर में सवारियों को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई थी। इसी विवाद को लेकर बुधवार को ऊना ISBT में फिर कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

प्राइवेट बस कंडक्टर ने आरोप लगाया कि HRTC कर्मी ने पहले उसे थप्पड़ मारा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। वहीं, पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

पुलिस CCTV फुटेज मिलने का इंतजार कर रही है। फुटेज देखने के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घटने वाली है आपकी या EMI या बढ़ेगा बोझ?… 1 अक्टूबर को क्या हो सकता….यहां जानिए

SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की सलाह दी है. इसे सबसे अच्छा विकल्प बताया गया है. हालांकि, कई एक्सपर्ट्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईवीएम व वीवीपेटस की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) के विषय में बैठक आयोजित

ऊना, 11 सितम्बर – भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला मुख्यालय ऊना में आगामी 18 सितंबर 2023 को ईवीएम व वीवीपट्स की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) आरंभ होने जा रही है यह जानकारी उपायुक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 2025 -धरातल पर उतरी डिप्टी सीएम की सोच, खूब सजी हिमाचली नाइट

हर आयोजन में एक सांस्कृतिक संध्या पूर्णतः हिमाचली कलाकारों को समर्पित करने के हिमायती हैं उपमुख्यमंत्री रोहित जसवाल।  हरोली  : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से हिमाचली कलाकारों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्रवाई करने के बजाय एनजीओ पर 97 लाख रुपए की मेहरबानी का क्या है राज : जयराम ठाकुर

सुख की सरकार यानी भ्रष्टाचार और घोटालों की भरमार हर जगह केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे पैसों की बर्बादी कर रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला शिमला से जारी बयान में नेता...
Translate »
error: Content is protected !!