सशस्त्र बलों का हमेशा ऋणी रहेगा देश : DC कोमल मित्तल

by
 जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय स्टाफ व सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नालाजी की टीमों को हरी झंडी दिखा किया रवाना
होशियारपुर, 07 दिसंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बरकरार और मज़बूत रखने के लिए पूरा देश सशस्त्र बलों का हमेशा कर्जदार रहेगा जो कि देश वासियों के कल के लिए अपना आज न्यौछावर करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वे आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में झंडा दिवस के प्रति सार्वजनिक दिलचस्पी पैदा करने, नागरिकों में जागरुकता फैलाने व झंडे के सम्मान में वित्तिय अंशदान एकत्र करने के लिए जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय स्टाफ व सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नालाजी की टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हम सभी को अपने शूरवीर सैनिकों पर गर्व होना चाहिए जो देश के अलग-अलग राज्यों के निवासी होने साथ-साथ अलग-अलग भाषाओं बोलने के बावजूद एकजुट होकर देश की रक्षा के लिए मर-मिटने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन हम सभी सुरक्षा सेनाओं के साथ अपनापन जताते हुए अपने-अपने कालर पर सांकेतिक झंडा लगाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। उन्होंने समूह जि़ला वासियों से अपील की कि वह झंडा दिवस फंड के लिए दिल खोल कर आर्थिक सहयोग देने की अपील की ताकि जरुरत के समय फौजियों, पूर्व फौजियों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को अधिक से अधिक मदद मुहैया  करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि होशियारपुर जिला पूरे देश में कुर्बानियां देने में अग्रणी है।
इस मौके पर जिला सैनिक बोर्ड होशियारपुर के उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर(सेवामुक्त) अमरीक सिंह, सुुुुपरिडैंट बलजीत कौर, राज कुमारी, परमिंदर कौर, ऋतु तिवारी, बलदेव सिंह, नरेश कुमार, कुलदीप सिंह आदि भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर निकली भर्ती : लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

एएम नाथ । शिमला : सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों...
article-image
पंजाब

सिख युवक से मारपीट का मामला : शिव सेना कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार…2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

श्री मुक्तसर साहिब :  शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को बस स्टैंड के बाहर धरने के दौरान सिख युवक गुरविंदर सिंह निवासी चढ़ेवान के साथ मारपीट का मामला...
article-image
पंजाब

मनीष सिसोदिया का पुराना नंबर चालू कर ठगी करने वाला अरेस्ट : बड़े गिरोह का भंडाफोड़

पटियाला : साइबर ठग लोगों को ठगने के नित नए तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगी का एक और कारनामा सामने आया है। पंजाब की पटियाला पुलिस ने दिल्ली के पूर्व...
article-image
पंजाब

शराब के व्यापार को स्थिर करने और इस दिशा में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव : नई आबकारी नीति का उदेश्य राजस्व लक्ष्यों की नयी ऊँचाईयां हासिल करना – हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए नयी आबकारी नीति 10145. 95 करोड़ रुपए के ऐतिहासिक राजस्व वसूली...
Translate »
error: Content is protected !!