सशस्त्र सेना झंडा दिवस बहादुर सैनिकों व उनके परिवार के प्रति सम्मान भेंट करने का एक सुनहरी मौका: कोमल मित्तल

by

आर्थिक रुप से कमजोर 6 पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को वित्तिय सहायता के चैक भी सौंपे
होशियारपुर, 10 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय से सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रचार के लिए मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की ओर से रवाना की गई साईकिल रैली को होशियारपुर से पठानकोट के लिए रवाना किया। इससे पहले उन्होंने युद्ध स्मारक पहुंच कर देश के लिए कुर्बानियां देने वाले शहीद सैनिको को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सश सेना झंडा दिवस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 7 दिसंबर को पूरे देश में मनाया जा रहा है। पंजाब में झंडा दिवस के बारे में लोगों को जानकारी देने व उनको अधिक से अधिक योगदान देने के लिए उत्साहित करने के उद्देश्य ने मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से 7 नवंबर को एक साइकिल रैली को रवाना किया गया था। यह रैली पंजाब राज भवन चंडीगढ़ से शुरु होकर पंजाब के सभी जिलों को कवर करते हुए वापिस 7 दिसंबर 2023 को पंजाब राज भवन चंडीगढ़ में गर्वनर पंजाब की उपस्थिति में समाप्त होगी। इसी कम्र को चलाते हुए यह साइकिल रैली शहीद भगत सिंह नगर(नवांशहर) से होकर होशियारपुर जिले में पहुंची है और आज सुबह 16 वालंटियर्स की साइकिल रैली को मुकेरियां के लिए रवाना किया गया है। मुकेरियां से यह रैली अगले दिन पठानकोट के लिए रवाना होगी।
डिप्टी कमिश्नर की ओर से झंडा दिवस संबंधी सार्वजनिक दिलचस्पी पैदा करने, नागरिकों में अधिक से अधिक जागरुकता फैलाने व झंडे के सम्मान में जिले के सभी नागरिकों को अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग व प्रचार करने के अपील की गई। उन्होंने इस मौके पर आर्थिक रुप से कमजोर 6 पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को वित्तिय सहायता के चैक भी सौंपे। उन्होंने बताया कि देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखने के लिए दूसरे विश्व युद्ध से लेकर अब तक अलग-अलग लड़ी गई लड़ाईयों व आतंकवाद के खिलाफ आप्रेशनज में हमारे जिले के सैनिकों ने काफी शहादतें दी है और कई सैनिक गंभीर रुप से घायल होने के कारण घर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा जिला पूरे देश में कुर्बानियां देने में अग्रणी है। इन शहीदों के बेमिसाल कुर्बानियों के चलते ही हम देश की आजादी का आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हम सभी को अपने बहादुर सैनिकों व उनके परिवार के प्रति सम्मान भेंट करने का एक सुनहरी मौका प्रदान करता है। इस मौके पर उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों को अपील की कि हमारा दायित्व बनता है कि हम इस कार्य के लिए आगे आएं और अधिक से अधिक राशी एकत्र कर इस नेक कार्य में योगदान डालें।
इस मौके पर जिला सैनिक बोर्ड होशियारपुर के उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर अमरीक सिंह(सेवामुक्त) ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाता है और एकत्र की गई राशी केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लागू की गई कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं व सेवा कर रहे सैनिकों, उनकी विधवाओं, दिव्यांग सैनिकों के कल्याण के लिए प्रयोग की जाती है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय(राजस्व विभाग) नई दिल्ली की ओर से सशस्त्र सेना झंडा दिवस संबंधी दान की गई राशी आयकर से मुक्त है। इस मौके पर मेजर यशपाल सिंह(रिटा.) कर्नल पटियाल, सुपरिडैंट बलजीत कौर, राज कुमारी, बलदेव सिंह, नरेश कुमार, कुलदीप सिंह व सैनिक प्री-रिकरुटमैंट ट्रेनिंग के शिक्षार्थी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

33 लूट की घटनाओं को अंजाम : 1590 ग्राम नशीला पदार्थ, 2 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक जुपिटर स्कूटर, दो लोहे के दातर, एक डंडा, 3500 नकद बरामद

गढ़शंकर पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट चोर चोरियों को अंजाम देने वाले व नाश तस्करी में लिप्त गिरोह के 3 सदस्य ग्रिफ्तार लोगों व पुलिस कर्मियों से मारपीट, चोरी व लूट की घटनाओं को दे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य : कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ बने

राणा गुरमीत सिंह सोढी, मनोरंजन कालिया, अमनजोत कौर स्पैशन इनवाइटी व जैवी शेरगिल राष्ट्रीय वक्ता नियुक्त नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़...
article-image
पंजाब

Sri Guru Gobind Singh Khalsa

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 10 : Located in Mahilpur town of Hoshiarpur district, Sri Guru Gobind Singh Khalsa College has emerged as a premier institution providing high-quality education to meritorious and economically weaker students at...
article-image
पंजाब

कुलदीप सिंह वैद ने पंजाब कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन का पदभार संभाला

आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी होगी और मजबूत: दीपक हंस लुधियाना : 7 अक्टूबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन नियुक्त किए गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद द्वारा चंडीगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!