ससुर ने बड़ी बहू से कर ली कोर्ट मैरिज : बेटा शहर में करता था नौकरी – ऐसे बना ससुर बहू के बीच रिश्ता….

by

फिरोजाबाद :  रिश्तों की डोर बेहद नाजुक होती है। इसे लंबी उम्र तक खुशहाल बनाए रखने के लिए प्यार और एक-दूसरे के प्रति विश्वास का होना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार पति-पत्नी के बीच अन-बन के चलते अफेयर हो जाता है।  एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर देता है। ऐसा ही कुछ इस महिला के साथ हुआ। पति से दूरियां बनने के बाद वह अपने ससुर के करीब आ गई।

ससुर बहू की पूरी कहानी –  उत्तर प्रदेश  के फिरोजाबाद जिले में समाज को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। यहां एक 45 साल के सफाई कर्मचारी ने अपनी बड़ी बहू से कोर्ट में शादी रचा ली। इस दौरान उसका बेटा प्रयागराज में काम कर रहा था। घर लौटने पर बेटे को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उसने मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसके साथ सीएमओ कार्यालय में भी शिकायत दी गई है। सामाजिक रिश्तों को तार-तार करने वाले ससुर-बहू की यह प्रेम  कहानी पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

 कोर्ट मैरिज ससुर ने बड़ी बहू से कर ली –  फिरोजाबाद के फरिहा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया “नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की शिकायत करते हुए तहरीर दी है। इसमें महिला ने बताया कि उसके पति ने उसके बड़े बेटे की पत्नी के साथ कोर्ट में शादी कर ली है और वह बहू को लेकर फरार है। आरोपी ससुर फरिहा स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सफाईकर्मी है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहू से शादी रचाने के बाद पिछले चार महीने से शहर में कहीं रह रहा है।” इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ऐसे बना ससुर बहू के बीच रिश्ता –  फरिहा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, जसराना के गाड़ीवान निवासी 45 साल के शिल्पी वाल्मीकि फरिहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाईकर्मी है। 25 साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने रज्जो देवी से दूसरी शादी की थी। उससे उसके दो बेटे हुए। बड़े बेटे आकाश की शादी उसने पांच साल पहले बिहार के सिवान निवासी युवती से की थी। एक साल पहले बेटा पत्नी को घर पर छोड़ कर प्रयागराज काम करने चला गया। कुछ माह पहले जब वह लौट कर आया। तब पता चला कि उसके पिता व बहू के बीच अवैध संबंध हैं।

जानिये क्या है पूरा मामला-
सफाईकर्मी की ड्यूटी सप्ताह में तीन-तीन दिन फरिहा और हाथवंत स्वास्थ्य केंद्र पर रहती है। पीड़ित पति आकाश ने बताया कि वह छह माह पहले घर आया तो पत्नी और पिता की को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसका विरोध करने पर पिता ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उसकी पत्नी खड़ी देखती रही। इसपर 22 अगस्त को वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर दूसरे फिर प्रयागराज चला गया।

आरोप है कि कुछ दिन बाद ही सफाईकर्मी गोपालगंज जाकर बहू की विदा करा लाया और उसके साथ फिरोजाबाद में किराए का मकान लेकर रह रहा है। बेटे का कहना है कि पिता ने चार माह पहले उसकी पत्नी से कोर्ट मैरिज कर ली है। बेटे ने मामले की शिकायत सीएमओ कार्यालय में भी की है। वहीं कर्मचारी की पत्नी ने थाने में शिकायती पत्र दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री का धर्मशाला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

एएम नाथ।  धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सायं विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए कांगड़ा जिला के धर्मशाला पहुंचे। इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पूर्व...
article-image
पंजाब

पंजाब के सेवा केन्द्रों में पिछले 5 सालों की अपेक्षा अब तक सबसे कम केस बकाया: अमन अरोड़ा

अनावश्यक दस्तावेज़ों की प्रक्रिया ख़त्म होगी और लोगों को सेवा केन्द्रों के बेवजह चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे: प्रशासनिक सुधार मंत्री चंडीगढ़, 26 अक्तूबर: राज्य में सेवाएं प्रदान करने में ज़ीरो पैंडैंसी पहुँच को अपनाते...
article-image
पंजाब

AAP Confident of Victory in

TarnTaran/ Oct.26 /Daljeet Ajnoha :  Punjab Deputy Speaker and AAP MLA from Garhshankar, Jai Krishan Singh Rouri, said the people of Punjab are fully satisfied with Chief Minister Bhagwant Singh Mann’s governance. Addressing a...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में लिटिगेशन निगरानी और ई-ऑफिस को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित – एडीसी बोले… तकनीक का उपयोग कर अपने कार्य में दक्षता लाएं सभी विभाग

एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 दिसम्बर। सरकारी कार्यालयों में तकनीक के सहयोग से किस प्रकार कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सकता है इसके लिए डीसी ऑफिस धर्मशाला में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!