सस्पेंड एआईजी मालविंदर सिंह सिंद्धू के खिलाफ नया केस दर्ज

by

मोहाली  : पंजाब पुलिस के चर्चित अधिकारी सस्पेंड एआईजी मालविंदर सिंह सिंद्धू के खिलाफ फेज-8 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 384, 34 व प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को प्रॉडक्शन वारंट पर मोहाली लाया गया था। उसके खिलाफ नया मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में मालविंदर सिंह सिद्धू को बाद दोपहर मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने पूर्व एआईजी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि एआईजी मालविंदर सिंह के पास विजिलेंस दफ्तर में पूछताछ के दौरान हुए हंगामे पर एक रिकार्डर बरामद हुआ था। इस रिकार्डर को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजा गया था। इस संबंधी फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की ओर से की गई जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व एआईजी व उसके साथी अपनी सलाह करके अलग-अलग व्यक्तियों से पैसे की मांग करते थे। फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आज पुलिस को सौंपी गई थी जिसके आधार पर एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को सरकारी अधिकारियों से रिश्वत लेने के लिए ब्लैकमेल करने के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने विजिलेंस दफ्तर में काफी हंगामा किया था। उसी समय पुलिस को उसके पास से रिकार्डर मिला था जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजा गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशों को संरक्षण देने वाली आम आदमी पार्टी ने अपने बचाव के लिए शुरू किया दोषारोपन अभियान : तीक्ष्ण सूद

आप नेता व सांसद मलविंदर सिंह कंग का भाजपा पर आरोप लगाना आप की नशे में संलिप्तता ढकने का है जरिया : सूद होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता...
article-image
पंजाब

6.5 बैंड वाली लड़की चाहिए का इश्तेहार देकर की शादी : लड़की की शिकायत पर पति सहित ससुराल के तीन लोगों मामला दर्ज

नवांशहर । थाना राहों पुलिस ने आइलेट्स लड़की को विदेश भेजने की बात कह बाद में फीस न भरने तथा दहेज के लिए तंग करने के आरोप में महिला के पति सहित तीन लोगों...
article-image
पंजाब

जोगिंदर सिंह को नम्बरदार बनने पर गांव वासियो के किया स्वागत

गढ़शंकर । जिला कुलेक्टर होशियारपुर दुआरा दिए फैसले के मुताबिक चन्नन सिंह के पुत्र जोगिंदर सिंह को गांव डानसीवाल का नंबरदार नियुक्त किया गया। नव नियुक्त नंबरदार जोगिंदर सिंह को सनन्द दे दी गई।...
Translate »
error: Content is protected !!