सहकर्मियों अथवा अन्य लोगों द्वारा किये जाने वाले दुर्व्यवहार के प्रति हमेशा सचेत व सजग रहें : डॉ. निधि पटेल

by

महिला यौन उत्पीड़न पर कार्यशाला आयोजित
ऊना 9 दिसम्बर: यौन उत्पीड़न के कानूनी पहलुओं की जानकारी प्रदान करने के लिए आज बचत भवन ऊना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम ऊना निधि पटेल ने की। कार्यशाला में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए जिला स्तरीय समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
डॉ. निधि पटेल ने बताया कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की रोकथाम हेतु “कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 पारित किया गया है। यह अधिनियम, 9 दिसम्बर, 2013 को प्रभाव में आया था। उन्होंने कहा कि यह नियम ऐसी सभी संस्थाओं में लागू होता है जहां दस से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
एसडीएम ने कहा कि इच्छा के खिलाफ छूना या छूने की कोशिश करना यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। शारीरिक रिश्ता अथवा यौन सम्बन्ध बनाने की मांग करना या उसकी उम्मीद करना भी उत्पीड़न है। उदाहरण के तौर पर यदि विभाग का प्रमुख किसी जूनियर को प्रमोशन का प्रलोभन दे कर शारीरिक रिश्ता बनाने को कहता है, तो यह भी यौन उत्पीड़न है। यौन स्वभाव की अश्लील बातें करना, अश्लील तसवीरें, फिल्में या अन्य सामग्री दिखाना अथवा सहकर्मी को उसकी इच्छा के खिलाफ अश्लील वीडियो भेजना भी यौन उत्पीड़न है। उन्होंने कहा कि अपने सहकर्मियों अथवा अन्य लोगों द्वारा किये जाने वाले दुर्व्यवहार के प्रति हमेशा सचेत व सजग रहें।
कार्यशाला में स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्षा दीपशिखा कौशल ने बताया कि यह कानून महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करता है। इस क़ानून में यह ज़रूरी नहीं है कि जिस कार्यस्थल पर महिला का उत्पीड़न हुआ है, वह वहां नौकरी करती हो। कार्यस्थल कोई भी कार्यालय व संस्थान हो सकता है, फिर चाहे वह निजी हो या सरकारी। यह कानून कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को दंडनीय अपराध बनाता है तथा ऐसी स्थिति में पीड़ित शिकायत कर सकती है।
इस अवसर पर स्थानीय शिकायत समिति सदस्या मोनिका सिंह व प्रवक्ता सुरेश ऐरी ने ने भी यौन उत्पीड़न व इसके कानूनी प्रावधानों बारे विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम से पूर्व तमिलनाडु में हैलीकॉप्टर हादसे में शहीद जनरल विपिन सिंह रावत, सीडीएस सहित शहीद हुए अन्य अधिकारियों व सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, शिकायत समिति की सदस्य सुलिंद्र पाल कौर, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रेड करने गई पुलिस टीम पर नशा तस्करों का हमला : एक एएसआई और कांस्टेबल घायल – पुलिस ने जवावी करवाई में गोली चलाई, नशा तस्कर घायल, इलाज दौरान मौत

दसूहा (होशियारपुर ) : दसूहा के गांव मियाणी में आज नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर नशा तस्करों द्वारा हमला कर दिया। जिसमें एक एएसआई और कांस्टेबल घायल हो गए। जिसके बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जंदरोंग पंचायत में इस बार मतदान को लेकर लोगों में उत्साह

एएम नाथ। चंबा :    स्वीप टीम भट्टियात द्वारा मिशन 414 के तहत आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  इसी कड़ी में स्वीप टीम ने नोडल अधिकारी डॉ...
हिमाचल प्रदेश

हीरो ईको टैक लिमिटेड में प्रशिक्षुओं के लिए साक्षात्कार 23 जुलाई को

ऊना: हीरो ईको टैक लिमिटेड लुधियाना पंजाब द्वारा 100 पद प्रशिक्षुओं के अधिसूचित किये गए हैं। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों हेतू साक्षात्कार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 23 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित : अभ्यर्थी सादे कागज़ पर 26 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

ऊना, 26 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी केंद्र अप्पर पालकवाह, अटावा मुहल्ला पंडोगा, हरिजन बस्ती खडड-1, सलोह महादेव -1, शिव मंदिर सलोह, कांगड़ हार, उपरलीपाली, बाथड़ी-1 और लोहर मोहल्ला बीटन में...
Translate »
error: Content is protected !!