सहकारी क्षेत्र की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा- यादविंद्र गोमा

by
लोअर खैरा में 72वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री हुए शरीक
जयसिंहपुर, 15 नवम्बर : सहकारी क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा ताकि सभाओं का कल्याण सुनिश्चित हो सके। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोअर खैरा में 72वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह में यह बात आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कही।
May be an image of dais and text
मंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सहकारी सभाओं से जिला के लाखों लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े हैं। विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में सहकारी सभाओं से जुड़े लोग ग्रामीण आर्थिकी को सबल प्रदान करते हैं। इसके चलते सहाकरी सभाओं की समस्याओं का समाधान आवश्यक हो जाता है।
May be an image of one or more people and text
मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुआई में ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वर्तमान सरकार विभिन्न ग्रामीण गतिविधियों को सहकार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा रखी गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को 72वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह लोअर खेड़ा में आयोजित करने पर बधाई भी दी।
मंत्री ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रदान करने के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला और राजकीय उच्च विद्यालय लोअर खैरा के छात्रों को पुरस्कृत किया। विभिन्न कृषि सहकारी सभाओं को उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
May be an image of text
कार्यक्रम में बीडीओ लंबागांव सिकंदर कुमार, उप पंजीयक सहकारी सभाएं धर्मशाला राकेश कुमार, सेवानिवृत संयुक्त पंजीयक सहकारी सभाएं सुधीर कटोत, जिला कांगड़ा सहकारी सभा विकास संघ के अध्यक्ष करनैल राणा, उपाध्यक्ष डॉ विरेन्द्र, निदेशक जसवंस राणा, अमर सिंह राणा, संजय शर्मा, जिला सहकारी विकास संघ से जुड़े तमाम पदाधिकारी, अन्य सहकारी सभाओं के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय जनता उपस्थित रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बागी विधायकों के पंचकूला के पांच सितारा होटल में ठहरने की लाखों रुपए की अदायगी कौन कर रहा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू – चम्बा शहर में बहुमंजिला पार्किंग और मिनी सचिवालय की मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय।  चंबा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंबा के चौगान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए चंबा शहर में बहुमंजिला पार्किंग, मिनी सचिवालय, इन्डोर स्टेडियम,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की : नादौन में 8-लेन स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज सुविधा वाला बहुद्देश्यीय खेल परिसर का निर्माण

रोहित भदसाली। हमीरपुर ; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने नादौन क्षेत्र के खरीड़ी में 65...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीआईजी मधुसूदन शर्मा को दी भावभीनी विदाई : DC हेमराज बैरवा और एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने पुलिस अधिकारी के रूप में मधुसूदन शर्मा के लंबे सेवाकाल की सराहना की

हमीरपुर 24 नवंबर। इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हिमाचल प्रदेश पुलिस की सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधुसूदन शर्मा के सम्मान में शुक्रवार को जिला पुलिस की ओर से विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों पर केस दर्ज करने के विरोध में गढ़शंकर के पत्रकारों ने सड़क पर उतर कर पंजाब सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में गढ़शंकर में विभिन्न राजनीतिक दलों, जन संगठनों, प्रेस क्लबों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप में प्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!