सहारा और पर्ल कंपनियों में लोगों के करोड़ो रुपए फंसे कम्पनियों ने नहीं दिए तो संघर्ष करेंगे : संघा

by

गढ़शंकर। सहारा और पर्ल कंपनियों के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर द्वारा बाबा गुरदित्त सिंह पार्क में एक बैठक की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्रमवार मांग-पत्र दिए जाएंगे। सबसे पहले एसडीएम गढ़शंकर को, सांसद मलविंदर सिंह कंग, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को मांग-पत्र दिया जाएगा।यह जानकारी देते हुए कहा कि विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष कुलविंदर संघा ने कहा कि केवल शहर के अंदर ही लोगों के करोड़ों रुपये फंसे हुए हैं। हम मांग करते हैं कि 31 मार्च 2023 से जिन एजेंटों ने लोगों से पैसे लिए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। हम कंपनियों से पैसे वापिस दिलाने के लिए पहले मांगपत्र देंगे। अगर फिर भी लोगों को उनके पैसे नहीं मिले तो संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। इस अवसर पर बलविंदर कुमार, हेमराज, किशन चंद नंबरदार, रणजीत सिंह भम्मरा, मनजीत सिंह, जसविंदर सिंह तनेजा, नरेश कुमार, अवतार सिंह, हनी कुमार, दुल्ला, मख्खन सिंह, मुनीश कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।
फोटो : बैठक में कुलविंदर सिंह संघा व अन्य चर्चा करते हुए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एम.कॉम, सेमेस्टर पहले और तीसरे के नतीजे शानदार रहे

गढ़शंकर- बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स मास्टर ऑफ कॉमर्स (एम.कॉम) के पहले और तीसरे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। छात्रा गुरदीप कौर ने 93% अंकों के साथ पहला...
article-image
पंजाब

ड्रग्स केस में बिक्रम मजीठिया की जमानत बरकरार : पंजाब सरकार की याचिका SC ने की खारिज

ड्रग्स केस में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की जमानत रद्द करने की पंजाब सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अरविंद कुमार की...
article-image
पंजाब

माता चंद्रप्रभा कृपाल को विभिन्न शख्सियतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

गढ़शंकर, 8 अक्तूबर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष पंकज कृपाल की माता चंद्रप्रभा कृपाल का गत दिनों निधन हो गया था।  माता चंद्रप्रभा कृपाल नमित अंतिम अरदास तथा श्रद्धांजलि समागम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP की पहली लिस्ट -दिल्ली चुनाव के लिए ; केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, जानें कौन-कहां से प्रत्याशी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने करोल बाग से दुष्यंत गौतम को टिकट दिया है। जबकि अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश...
Translate »
error: Content is protected !!