सांपला से मिलने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा कार्यकर्तायों ने किया जोरदार स्वागत

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला के निवास पर विशेष रूप से पहुंचे यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं और श्री सांपला के समर्थकों ने श्री अशवनी शर्मा का जोरदार स्वागत किया। श्री सांपला ने उन्हें बधाई देते हुए दोशाला भेंट कर सम्मानित किया। उनके साथ पंजाब भाजपा नेता जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा, राजेश बाघा व जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा भी माजूद थे ।
इस मौके पर कुछ समय श्री विजय सांपला और श्री अश्वनी शर्मा ने बंद कमरे में ताजा राजनीतिक माहौल पर चर्चा की। श्री अश्वनी शर्मा ने कहाकि वह श्री सांपला का हाल जानने आयें है। उनसे मेरे पारिवारिक सम्वन्ध है। श्री शर्मा ने उपस्थित सभी को 13 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यलय आने का निमंत्रण भी दिया। उस दिन श्री अश्विन शर्मा अपना पद ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर युवा नेता अमित सांपला आशु, साहिल सांपला, जिला उप प्रधान भारत भूषण वर्मा, अश्विन ओहरी, डी एस बागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम ओहरी, सूरज शर्मा, सुनन्दन सूद, सुरिंदर पाल कौर सैनी, राहुल बग्गा लक्की, राजन शर्मा, अश्वनी शर्मा, पवन शर्मा, पवन मल्होत्रा, कमल वर्मा, नितन गुप्ता, विवेक सैनी गोल्डी, सचिन बस्सी, देवम गुप्ता,एडवोकेट नितिश भूषण वर्मा, मनीश शर्मा, काकू रिवाड़ी, अजय चोपड़ा, एस एम सिद्धू व लवनीत मन्कण्ड लवी आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुमित सिंगला समाज सेवा के लिए चंडीगढ़ में ‘स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित

बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : चंडीगढ़ ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर की ओर से वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिस्ट्रेशन में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मनीष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती ने कपड़े उतारे और पूरी यूनिवर्सिटी घूमी : युवती को जबरन हिजाब पहनाना चाहता था ईरान का कठमुल्ला शासन

ईरान के एक यूनिवर्सिटी के भीतर एक युवती  ने अपने कपड़े उतार कर विरोध किया। युवती जबरदस्ती हिजाब पहनाने का विरोध कर रही थी। ईरान के एक यूनिवर्सिटी के भीतर एक युवती ने अपने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

26 साल की युवती की गोलियां मारकर हत्या : युवती से शादी करना चाहता था हत्यारा युवक

 खडूर साहिब :  जम्मू-कश्मीर राजस्थान नेशनल हाईवे पर युवती नवरूप कौर (26) की गोलियां मारकर शनिवार की रात को हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अतुल सोनी, जगजीत सिंह व...
Translate »
error: Content is protected !!