सांसद तिवारी द्वारा 8 लाख रुपए की लागत से होने वाले अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत

by
मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा हलके के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों के तहत आज गांव बरसालपुर टपरियां और खिजराबाद में कुल 8 लाख रुपये की लागत से होने वाले अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने बताया कि हल्के के विकास के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस श्रृंखला में, गांव बरसालपुर टपरियां में 2.5 लाख रुपये की लागत से सोलर लाइट्स व 50 हजार रुपये की लागत से बैंच और गांव खिजराबाद में 5 लाख रुपये के साथ कम्युनिटी सेंटर के निर्माण हेतु अपने संसदीय कोटे से जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शहरी सुविधाएं देने के लिए वहां मूलभूत स्तर पर सुधार आवश्यक हैं व इन विकास कार्यों के लोगों को और अच्छी सुविधएं मिलेंगी।
इस दौरान अन्य के अलावा, हल्का इंचार्ज विजय शर्मा टिंकू, राणा कुशल पाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, जसबीर कौर सरपंच खिजराबाद, संदीप कौर समिति सदस्य खिजराबाद, मदन सिंह सरपंच मानकपुर शरीफ, जसप्रीत सिंह सरपंच, प्रदीप राणा सरपंच थाना गोबिंदगढ़, बलविंदर राणा प्रधान सेंटर कमेटी कमला देवी, आशु राणा प्रधान राजपूत सभा कुराली, रवि राणा महासचिव जिला मोहाली, संजीव शर्मा सिसवां, जसविंदर सिंह, तजिंदर सिंह, मोहन सिंह, बलजीत सिंह, जगतार सिंह, शेर सिंह भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 वर्ष की शानदार सेवाओं के बाद मास्टर केशव खेपड़ सेवानिवृत : बढ़ीया सेवाओं के लिए दो बार विभाग दुारा प्रशंसा पत्र से किया था सम्मानित

गढ़शंकर । सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल मैंहिंदवानी से मास्टर केशव खेपड़ तीस वर्ष की सेवा करने के बाद सेवानिवृत हो गए। उल्लेखनीय है कि अपनी तीस वर्ष की सेवा में से लगातार 24 वर्ष...
article-image
पंजाब

Special on retirement of DIG

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 29 After primary education from Golden Senior Secondary School Gurdaspur, Rakesh Kaushal received higher education and joined the police and during his duty tenure, Mr. Rakesh Kaushal provided his services in the...
article-image
पंजाब

Awareness on Drug and Plastic

171 cyclists from 7 states take part Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.8 : The Sachdeva Stocks Hoshiarpur Cyclothon 2026, organised by Fit Biker Club in line with the Punjab government’s anti-drug campaign and the “Plastic-Free Hoshiarpur” initiative,...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा में सीएम भगवंत मान को पूरा सम्मान, पंजाब में हमारे कार्यक्रमों में रोड़ा : मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर उनके कार्यक्रमों में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हरियाणा आगमन पर उनके मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!