सांसद तिवारी ने किया श्री चमकौर साहिब के गांवों का दौरा : गांवों मनजीतपुर, मुकारबपुर और खेड़ी सलाबतपुर में विकास कार्यों के लिए 2-2 लाख रुपये के चेक भेंट

by

श्री चमकौर साहिब/रोपड़, 21 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों मनजीतपुर और खेड़ी सलाबतपुर का दौरा किया गया। जहां उन्होंने गांवों मनजीतपुर, मुकारबपुर और खेड़ी सलाबतपुर में विकास कार्यों के लिए 2-2 लाख रुपये (कुल 6 लाख रुपये) के लिए विकास कार्यों के चैक गांववासियों को भेंट किए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनका मुख्य उद्देश्य है। जिसके तहत वह अपने संसदीय कोटे से हलका निवासियों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी स्तर पर लोगों को सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें हर करवाने का भरोसा दिया।
इससे पहले गांव वालों द्वारा सांसद तिवारी को सिरोपे पहनाकर सम्मानित भी किया गया। जहां अन्य के अलावा, सरपंच अमर जंग राम सिंह, सरपंच भूपिंदर कौर, सरपंच राजविंदर कौर, क्लब के प्रधान महेंद्र पाल सिंह, अजीत सिंह डल्ला, नाहरपाल सिंह, गुरिंदर सिंह भोला, बलदेव सिंह पंच, राजिंदर सिंह पंच, बलदेव सिंह, अभिजीत सिंह, जुझार सिंह सचिव, जसविंदर सिंह, पूर्ण सिंह, दिलबाग सिंह, पंच रघबीर सिंह, पंच गुरप्रीत सिंह, पंच बेअंत सिंह, पंच हरदीप कौर, पंच अमरजीत कौर, पच अवतार सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

International Day Against Drug Abuse

SDM encourages recovering addicts to reconnect with mainstream society Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 26 : Under the guidelines of the Department of Social Security and Women & Child Development, the District Administration Hoshiarpur organized...
article-image
पंजाब

गांव अजनोहा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव (व्यास पूजा) दिन गुरूवार 10 जुलाई को मनाया जाएगा

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा ; प्राचीन पार्मिक परम्परानुसार समाधि बाबा रामगिरि जी, मठ सन्यासीयां, श्री विरक्त सत्संग भवन अजनोहा तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा व्यास पूजा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

79.9 लाख रुपये नकद बरामद : रांची में सीबीआई का बड़ा ऐक्शन….अब डिफेंस इंजीनियर के घर छापे में मिला

रांची : सीबीआई ने गुरुवार को इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग(आईडीएसई) के रांची स्थित इकाई के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित आवास में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आवास से...
article-image
पंजाब

नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 8 नामांकन पत्र हुए प्राप्त: रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा

दलजीत अजनोहा : होशियारपुर, 25 अक्टूबर:   विधानसभा क्षेत्र 044-चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए आज पांच उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र भरे गए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने बताया कि आज इंडियन नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!