सांसद तिवारी ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री को लिखा पत्र; ईएसआई अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में सुधार की मांग

by

मोहाली, 14 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर पंजाब और विशेष रूप से मोहाली में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सुविधाओं में कमियों का खुलासा करते हुए, उनमें सुधार की मांग की है। उन्होंने घरौन, सियालबा मजनी, बान माजरा और सेक्टर-82, मोहाली में नई डिस्पेंसरियां खोलने की भी अपील की।
केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में सांसद तिवारी ने कहा कि कर्मचारी समय-समय पर ईएसआईसी में योगदान करते हैं। संगठन पास 76,000 करोड़ रुपये का रिजर्व मौजूद है, जो स्वास्थ्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई धनराशि से अधिक है। जबकि 130 मिलियन लोग इसके द्वारा कवर किए जाते हैं।  ईएसआईसी द्वारा पंजाब से 726 करोड़ रुपये जुटाए जाते हैं।  वहीं पर, पंजाब में सिर्फ 284.48 करोड़ रुपये ही खर्च किए जाते हैं।
उन्होंने विशेष रूप से मोहाली में ईएसआईसी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों का जिक्र करते हुए कहा कि वे सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहते हैं। जबकि उन्हें सप्ताह में 7 दिन 24 घंटे काम करना चाहिए। ओपीडी सेवाओं और दवाओं के लिए भी लंबी लाइनें लगती हैं और लाभपात्र इलाज के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। उन्होंने खुलासा किया कि मोहाली के बीमाकृत कर्मचारी ही ईएसआईसी में लगभग 10 करोड़ रुपये का योगदान करते हैं, जो राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा किए गए योगदान से अलग है। यहां केवल कर्मचारियों को रेफर किया जाता है, जो अपने कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने संबन्धी ईएसआईसी के मिशन के विपरीत है।
इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि अमृतसर और जालंधर के ईएसआई अस्पतालों में क्षमता की भारी कमी है, जिसके कारण कर्मचारियों को दूसरे अस्पताल में भर्ती के लिए ईएसआईसी की मंजूरी लेनी पड़ी और एमरजेंसी के हालातों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
इस क्रम में, सांसद तिवारी ने कहा कि ईएसआई अस्पताल एवं डिस्पेंसरियां 24 घंटे खुले रखे जाएं, बीमाकृत कर्मचारियों को इम्पेनल्ड अस्पतालों में रेफर करना, एम्बुलेंस सुविधाओं का प्रावधान, टेस्टिंग प्रयोगशालाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बिलों का समय पर भुगतान आदि को जरूरतों को पूरा करने की सहित घरौन, सियालबा मजनी, बान माजरा और सेक्टर-82, मोहाली में नई डिस्पेंसरियां खोलने की भी अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 06 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ वहां के नौजवानों को खेल के प्रति उत्साहित करना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है।...
पंजाब

जमीन पर कब्जे को लेकर गांव पंडोरी बीबी में बुधवार की देर शाम दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर चलाई गोलियां : 2 घायल

होशियारपुर : थाना मेहटियाना क्षेत्रांतर्गत गांव पंडोरी बीबी में बुधवार की देर शाम जमीन पर कब्जे को लेकर दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाई गई। जिसमे गोली लगने से दोनों पक्षों का...
article-image
पंजाब , समाचार

सिख, सिखी और कांग्रेस के माथे पर अंबिका सोनी कलंक : जाखड़

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कहा चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। शनिवार को फेसबुक पर लाइव होकर...
article-image
पंजाब

स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा के छात्रों से मिले CM मान , बोले – युवाओं को नौकरी मांगने नहीं, देने में सक्षम बनाएंगे

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार युवाओं का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने...
Translate »
error: Content is protected !!