सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री चन्नी को लिखा पत्र; नूरपुर बेदी को अलग तस्वीर बनाए जाने की मांग

by

रोपड़, 18 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एक पत्र लिखकर नूरपुर बेदी को अलग तहसील बनाए जाने की मांग की है, जो इलाके के लोगों द्वारा लंबे समय से की जाती मांग रही है।
मुख्यमंत्री चन्नी को लिखे पत्र में सांसद तिवारी ने 14 अक्टूबर को नूरपुर बेदी के गांव पचरंदा में शहीद गज्जन सिंह के परिवार के साथ दुख साझा करने के बाद क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ उनकी हुई एक बैठक का जिक्र किया है। इस दौरान नूरपुर बेदी के लोगों को पेश आने वाली समस्याओं में से विशेष तौर पर यह मांग भी रखी गई थी। बैठक में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने एकजुट होकर नूरपुर बेदी को अलग तहसील बनाए जाने की मांग रखी थी।
सांसद तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि नूरपुर बेदी रोपड़ जिले का एक अलग हिस्सा है, जो एक तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ है, जबकि दूसरी ओर सतलुज दरिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नूरपुर बेदी के निवासियों को रोजमर्रा के सरकारी कार्यों हेतु से श्री आनंदपुर साहिब या फिर रोपड़ जाना पड़ता है, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। जिस पर तिवारी ने विशेष हालातों के मद्देनजर तुरंत प्रभाव से नूरपुर बेदी को रोपड़ जिले के अधीन एक अलग तहसील बनाए जाने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य की शांति को भंग करने की अनुमति नहीं : पंजाब पुलिस की कार्रवाई से आईएसआई को बड़ा झटका: डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़ :  पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य की शांति और सद्भाव को किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाएगा। चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में रंगोली मुकावले में मनीषा व लिखाई में संंजना रही प्रथम

गढ़शंकर:बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई मेंं सोशल सांईस विभाग दुारा युवक मेले के नियमों के मुताविक विर्धाथियों के रंगोली व लिखाई के मुकावले करवाए गए। ढाई...
article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 8 व 11 में शुरु करवाया सडक़ निर्माण कार्य होशियारपुर, 02 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब...
article-image
पंजाब

बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बड़ी राहत : कोर्ट ने 50 हजार के बॉन्ड पर दी जमानत

बठिंडा । पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बठिंडा अदालत ने बड़ी राहत दी है। पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ दर्ज केस में चालान पेश ना किए जाने पर वीरवार...
Translate »
error: Content is protected !!