सांसद तिवारी ने रियल एस्टेट माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

by

मोहाली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मोहाली, खरड़ और न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में रियल एस्टेट माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाने की मांग की है, जो लोगों के साथ प्लाटों की बिक्री के वक्त किए गए वायदों को पूरा करने में असफल रहा है।
आज उन्हें यहां मिले निवासियों के एक समूह को तिवारी ने भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द और प्रभावी तरीके से हल करवाने हेतु वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को निजी तौर पर मिलेंगे।
तिवारी सेक्टर 116-117 के निवासियों की समस्याएं सुन रहे थे, जो बिल्डरों द्वारा धोखा दिए जाने से प्राथमिक सुविधाओं की कमी का भी सामना कर रहे हैं। तिवारी ने लोगों को धोखेबाज बिल्डर कंपनियों के खिलाफ इंसॉल्वेंसी एंड बंकृप्सी कोड (आईबीसी) प्रक्रिया के तहत कार्रवाई हेतु रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) और डीआरटी (डेबिट रिकवरी ट्रिब्यूनल) में जाने की सलाह दी। उन्होंने इस संबंध में हर तरह की कानूनी और अन्य सहायता मुहैया करवाने का भरोसा भी दिया।
उन्होंने कहा कि मोहाली, खरड़ और न्यू चंडीगढ़ में बिल्डर माफिया की कमर तोड़ने की जरूरत है, जो अभागे लोगों की जिंदगी भर की कमाई को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री, जो गमाडा के प्रमुख भी हैं, से इन तीनों इलाकों में सभी हाउसिंग प्रोजेक्टों की व्यक्तिगत तौर पर समीक्षा करने और प्लाटों व फ्लैटों की बिक्री के वक्त लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में असफल रहने वाले ऐसे रियल एस्टेट डिवेल्परों के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई करने की मांग की।
इस बैठक का आयोजन रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-117 टीडीआई सिटी द्वारा किया गया था।
इस दौरान अन्य के अलावा, रविंद्र पाल सिंह पाली चेयरमैन पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, हरप्रीत सिंह बंटी सचिव पंजाब कांग्रेस, मनजोत सिंह सचिव पंजाब यूथ कांग्रेस, रणजीत सिंह सिद्धू प्रधान, विजय कुमार सैनी, कुलदीप सिंह बेनीपाल, अमित शर्मा, एसके शर्मा, जगदीप कौर, रमनजीत सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

योगी आश्रम कोकोवाल मजारी में शिवरात्रि महापर्व के दौरान 18 से 19 फरवरी तक होगा महापुराण का दिव्या आयोजन

गढ़शंकर : गत वर्षो की तरह पूर्ण श्रद्धाभाव से बाबा गुर्जर शाह महाराज व गुरू महाराज की कृपा से शिव योगी आश्रम कोकोवाल मजारी में शिवरात्रि महापर्व मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए शिव...
article-image
पंजाब

मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक : शिक्षा विभाग को टीचर्स की सर्विस को रेगुलर करने पर विचार करने को कहा

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की। इस बैठक में सब-कमेटी की तरफ से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी अधिकारी से ही किसानों ने पराली जलवाई : मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा प्यारे पंजाबियों की रस्ते पर चल पड़े…. पर्चा दर्ज होने लगा….

बठिंडा : पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सहमने आने के बीच आज बठिंडा के गांव बुर्ज महमा में किसानों को रोकने गए एक सरकारी अधिकारी से ही किसानों ने पराली जलवाई और...
article-image
पंजाब

शराब सस्ती करने की जगह रेत को सस्ता करें: पवन दीवान

चंडीगढ़: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने एक ट्वीट कर कहा है कि पंजाबियों को रेत सस्ती चाहिए शराब नहीं, घर बनाने हैं, उजाड़ने नहीं। पवन दीवान ने कहा कि शराब...
Translate »
error: Content is protected !!