सांसद प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार ने उठाई पांगी की आवाज :संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में

by

विधायक डॉ. जनक राज ने सांसद सिकंदर का जताया आभार
चम्बा, 6 दिसंबर :  दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र का छह दिसंबर को तीसरा दिन है। आज राज्यसभा में देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर चर्चा हुई। इसी बीच जब चर्चा में शामिल हुए हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर डाक्टर सिकंदर कुमार ने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र पांगी घाटी की आवाज उठाई हुई है। पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने राजयसभा सांसद का पांगी क्षेत्र के लिए आवाज उठाने पर आभार जताया है।
राज्यसभा सांसद प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार ने पांगी घाटी की हालत व परिस्थितियों को देखते हुए शीतकालीन सत्र के दौरान इस मुद्दे को रखा गया। जिस पर विचार विमर्श किया गया है। डॉक्टर सिकंदर कुमार ने घाटी की चरमराई बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ हा करने को लेकर सवाल उठाया हुआ है। राज्यसभा में विशेष उल्लेख के दौरान उन्होंने कहा की पांगी घाटी में तकरीबन 25 से 30000 की आबादी आज भी आजादी के 75 साल बाद भी बिजली की समस्या से जूझ रही है। पांगी में तकरीबन चार मेगावाट बिजली की क्षमता है लेकिन मौजूदा में घाटी में इतनी बिजली उत्पादन नहीं हो पा रहा है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को काफी समस्याएं आ रही है। साथ ही उन्होंने साच पास से 8 साल पहले 33 केवी लाइन बिछाए जाने का मुद्दा भी उठाया था उन्होंने कहा कि 8 साल पहले साच पास मार्ग से होकर 33 केवी लाइन बिछाई जा रही थी लेकिन अभी तक को कार्य अधूरा हुआ है उसे पर भी कोई कार्य नहीं किया गया है । लोगों की इस समस्या को उठाते हुए कहा कि पांगी में मौजूदा समय में चंद्रभागा जैसी नदी समेत के ही नालों पर पावर हाउस बनाया जा सकता है।

पंगवाल समुदाय ने किया धन्यवाद
लगातार राज्यसभा सांसद प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार द्वारा पांगी घाटी की समस्याओं को उठाने पर पंगवाल समुदाय ने उनका धन्यवाद किया। घाटी के लोगों का कहना है कि राज्यसभा सांसद द्वारा दो बार घाटी की समस्याओं को उठाया गया है जिसमें पहले उठाई गई समस्या को प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से प्राथमिकता दी गई है और कार्य जोरों से चला हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने हरदासपुर चौक में चल रहे पार्क निर्माण व राजस्व कलोनी के रख-रखाव कार्यों का किया निरीक्षण

हरदासपुर चौक पार्क व राजस्व कलोनी में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा    उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज हरदासपुर चौक पर विकसित किए जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकारी गेस्ट हाउस में आम जनता की Entry…. ऑनलाइन होगी Booking : ₹3,000 में हिमाचल के सरकारी गेस्ट हाउस

रोहित जसवाल।  शिमला: हिमाचल सरकार ने दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित चुनिंदा सरकारी अतिथि गृहों के कमरे अब आम लोगों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। कमरे का...
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला के 263 युवाओं ने पास किया फिजीकल फिटनेस टैस्ट

ऊना : ऊना के इंदिरा स्टेडियम में चल रही भर्ती रैली में बुधवार को सिरमौर जिला के 2020 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 263 युवाओं ने फिजीकल फिटनेस टैस्ट पास कर लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 अप्रैल को जिला ऊना की सभी पंचायतों में होगी ग्राम सभा की विशेष बैठकः डीसी राघव शर्मा

राघव शर्मा ने मनरेगा व 15वें वित्तायोग के तहत कार्य विभागीय शैल्फ में डलवाने को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना :   जिला ऊना की समस्त ग्राम पंचायतों में 8 अप्रैल 2022 को...
Translate »
error: Content is protected !!