सांसद मनीष तिवारी और विधायक अंगद सिंह ने राहों की नुहार बदलने हेतु की बड़े प्रोजेक्टों की शुरुआत नगर कौंसिल कार्यालय की नई इमारत के निर्माण के काम का किया शुभारंभ, राहों के सर्वपक्षीय विकास हेतु करोड़ों रुपए के और कार्यों का किया आगाज

by
राहों (नवांशहर) : सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी व नवांशहर के युवा विधायक अंगद सिंह ने आज पुरातन व ऐतिहासिक शहर राहों की नुहार बदलने हेतु करोड़ों रुपए के प्रोजेक्टों की शुरुआत की। पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और अन्य हस्तियों की उपस्थिति में उन्होंने नगर कौंसिल कार्यालय राहों की डेढ़ करोड रुपए की लागत से बनने वाली नई इमारत के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करके शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शहर की कायाकल्प हेतु करोड़ों रुपए के और अलग-अलग विकास कार्यों की भी शुरुआत करने के अलावा, शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने हेतु बड़ी मशीनरी भी नगर कौंसिल के सुपुर्द की, जिसमें क्रशर  वेलिंग मशीन, बाइज रेमिडेशन मशीन आदि शामिल है। इसी तरह उन्होंने सारे शहर में 1000 नई एलईडी लाइटें लगाने के काम का भी आगाज किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि राहों को एक नमूने का शहर बनाया जाएगा। उन्होंने राहों के वासियों से कहा कि उन्होंने इस शहर की बागडोर एक ऐसे मेहनती व ऊर्जावान युवा के हाथों में दी है, जो शहर के कायाकल्प हेतु दिन-रात एक कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता के होते हुए उन्हें शहर की बेहतरी हेतु कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विधायक अंगद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि राहों के सर्वपक्षीय विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से राहों शहर को सुंदर बनाने और यहां जरूरी विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर मुकम्मल करने का बीड़ा उठाया गया है और सभी विकास कार्य तय समय में पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहों निवासियों ने जैसा प्यार उन्हें दिया है उसका मूल्य विकास कार्यों की झड़ी लगा कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन चमन सिंह भानमाजरा, जिला परिषद के चेयरपर्सन हरमेश कौर, जोगिंदर सिंह भगोरां, लखबीर सिंह राजीव सरीन के अलावा, इलाके की गणमान्य हस्तियां भी मौजूद रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानो-शौकत से संपन्न हुआ शहीद भगत सिंह फुटबाल क्लब का टूर्नामैंट : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने बिजेता टीमों व विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए

पंजाब स्टालईल कबड्‌डी मैच, एथ्लैटिक मीट, रस्सा कशी व शाट पुट मुकाबले बने आकर्षण का केंद्र गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा 13वां वार्षिक...
article-image
पंजाब

लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी का पक्का मोर्चा 31वें दिन में पहुंचा

गढ़शंकर l बीत इलाके के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण के खिलाफ तथा गांव की सडक़ से निकलते भारी वाहनों, टिप्परों के खिलाफ लगाया गया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवान् वाल्मीकि की शिक्षाओं से हो सकती, सभ्य तथा शिक्षित समाज की रचना : पूर्व सांसद खन्ना 

होशियारपुर 17  अक्टूबर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा भगवान् वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलते हुए हम सभ्य तथा...
article-image
पंजाब

माहिलपुर के गांव मेघोवाल दोआबा की पंचायत सर्वसंमिति से चुनी

गढ़शंकर : ब्लाक माहिलपुर के गांव मेघोवाल दोआबा की पंचायत बिनां किसी चुनाव चुनी गई।  जानकारी मुताबिक गांव मेघोवाल दोआबा की पंचायत जिसमें परमिंदर कौर को सरपंच, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, मनजीत कौर, रजनी...
Translate »
error: Content is protected !!