सांसद मनीष तिवारी द्वारा श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्रों के विकास हेतु ग्रांट जारी : सिर्फ दावों में ही नहीं, जमीनी स्तर पर भी दिखना चाहिए विकास – मनीष तिवारी

by
रोपड़/श्री आनंदपुर साहिब, 9 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से लगातार ग्रांट जारी की जा रही है। जिन्होंने श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों महिरोली, मींढवां लोअर, दड़ोली और सहेड़ी में विभिन्न विकास कार्यों हेतु इलाका निवासियों को कुल 11 लाख रुपए की ग्रांट सौंपी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है। उनका उद्देश्य लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना है और इसके चलते वह समय-समय पर अपने संसदीप कोटे से ग्रांट जारी कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि खोखले दावे करने से कुछ नहीं होने वाला, विकास जमीनी स्तर पर भी दिखना चाहिए। कांग्रेस हमेशा से विकास की पक्षधर रही है और पार्टी की सरकारों के दौरान ही राज्य व देश का सर्वपक्षीय विकास हुआ है l
इस दौरान अन्य के अलावा, सीनियर कांग्रेसी नेता गुरबीर सिंह गज्जपुर, प्रताप सैनी, सरपंच सुरजीत सिंह, सरपंच पुष्पा देवी, पूर्ण चंद, सरपंच सरवन सिंह, अजय नंगल, सरपंच नवदीप सिंह, मिंटा तूर भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखबीर बादल पर हमले की NIA करे जांच….पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरामणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमले की अभी एटीएस जांच कर रही है लेकिन पंजाब के बठिंडा लोकसभा सदस्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं तेरी जिंदगी खराब कर दूंगा…..रईसजादा थार से उतरा , लड़की के जड़े थप्पड़, सड़क पर धकेला

चंडीगढ़ : एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां थार सवार युवक पहले गाड़ी से उतरता है और लड़की को कई बार थप्पड़ मारता है. दोनों में गाली गलौज होने के बाद हाथापाई होती...
article-image
पंजाब

मुफत मैडीकल कैंप : डीसी के निर्देशों पर मैहिंदवानी के सरकारी स्कूल में मुफत मैडीकल कैंप कल 24 जून को

डीसी के निर्देशों पर मैहिंदवानी के सरकारी स्कूल में मुफत मैडीकल कैंप कल 24 जून क गढ़शंकर : जिलाधीश के निर्देशों के पर 24 जून को सरकारी स्कूल में मुफत मैडीकल कैंप लगाया जा...
पंजाब

अदालत की ओर से भगौड़े 10 आरोपी किए गिरफ्तार, 2 आरोपियों को 60 ग्राम नशीला पाउडर, 2 पिस्टल 32 बोर, 4 जिंदा कारतूस सहित किया काबू

होशियारपुर, 03 फरवरी: एस.एस.पी. ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि विधान सभा चुनावों के मद्देनजर जिले में समाज विरोधी तत्वों व गैर कानूनी व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!