सांसद मनीष तिवारी ने एस डी कॉलेज के छात्रों को नई कम्प्यूटर लैब समर्पित की

by

चंडीगढ़, 3 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को जारी रखते हुए आज सेक्टर 32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कालेज में स्थापित नई कंप्यूटर लैब को छात्रों को समर्पित किया। इस लैब के लिए सांसद ने अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी।

इस अवसर पर बोलते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि बेहतर शिक्षा प्राप्त करना हर व्यक्ति का अधिकार है और एक शिक्षित व्यक्ति अपने परिवार, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकता है। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को अपने विवेकाधीन कोटे से फंड उपलब्ध कराते रहते हैं। एस.डी. कॉलेज के लिए भी उन्होंने 10 लाख रुपये की ग्रांट दी, जिसके माध्यम से यह कंप्यूटर लैब स्थापित की गई है।

इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन ने फंड जारी करने के लिए सांसद तिवारी का आभार व्यक्त किया। कालेज के प्रिंसिपल डा अजय शर्मा कालेज में चल रहे विभिन्न रिसर्च प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर कालेज सोसायटी के जतिंदर भाटिया, डा पी के बजाज, डा एस के शर्मा, डा एस सी वैद्य सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पॉर्न मूवी बनाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश : 5 महिलाओं समेत 18 लोग गिरफ्तार, एक्टर को 10 हजार, एक्ट्रेस को 20 हजार प्रतिदिन सैलरी

 लोनावाला : करीब दो हफ्ते पहले पुणे पुलिस ने लोनावाला के एक बंगले से पॉर्न मूवी बनाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया था। 5 महिलाओं समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ...
article-image
पंजाब , समाचार

पोल हुई 8,84,273 वोटों व 10 हजार के करीब पोस्टल बैलेट की 10 मार्च को सुबह 8 बजे शुरु होगी गिनती

वोटों की गिनती के बाद नहीं निकाला जा सकेगा किसी किस्म का विजयी जुलूस: अपनीत रियात जिला चुनाव अधिकारी ने गिनती प्रक्रिया संबंधी पत्रकार वार्ता कर दी जानकरी तीन स्तरीय कड़ी सुरक्षा के बीच...
Translate »
error: Content is protected !!