सांसद मनीष तिवारी ने कानूनी भाईचारे को 5 ई-गोल्फ कार्टस की भेंट

by

लोगों को न्याय दिलाने में कानूनी भाईचारे की अहम भूमिका

चंडीगढ़, 27 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी ग्रांट के तहत खरीदी गई पांच ई-गोल्फ कार्टस को आज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में कानूनी भाईचारे को भेंट किया।

इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि हमारी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में कानूनी भाईचारे का अहम योगदान है, जो लोगों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान सहयोग के लिए भी कानूनी भाईचारे का आभार जताया और भविष्य में भी हाई कोर्ट की किसी भी इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत को पूरा करने में मदद करने का भरोसा दिया।

वहीं पर, उन्होंने कानूनी भाईचारे से आह्वान की कि वे इस विषय पर चर्चा शुरू करें कि साल 2050 में चंडीगढ़ कैसा होना चाहिए, ताकि भविष्य की जरूरतों के हिसाब से कदम उठाए जा सकें। जबकि ई-गोल्फ कार्टस के बारे में उन्होंने कहा कि ये हाई कोर्ट में आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में बहुत मददगार साबित होंगी।

जहां अन्य के अलावा, पंजाब एवं हरियाणा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरताज सिंह नरूला, उपाध्यक्ष नीलेश भारद्वाज, ऑनरेरी सेक्रेटरी गगनदीप जम्मू, संयुक्त सचिव भाग्यश्री सेतिया, कोषाध्यक्ष हरविंदर सिंह मान, हाई कोर्ट के पूर्व जज अजय तिवारी, चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान एच.एस. लक्की, पूर्व मेयर रविंदर पाल सिंह पाली, सीनियर कांग्रेस नेता चंद्र मुखी शर्मा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एडीसी ने प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की करवाई शुरुआत

होशियारपुर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह ने प्रधान मंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की शुरुआत करवाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हैल्थ केयर सिस्टम के अंतर्गत बुनियादी सहायता...
article-image
पंजाब

पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन की इकाई ब्लाक गढ़शंकर का चुनाव 9 अप्रैल को

गढ़शंकर : पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन पंजाब द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन की इकाई ब्लाक गढ़शंकर का चुनाव शनिवार 9 अप्रैल प्रात: 10 बजे कृषि भवन गढ़शंकर में किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बिजली बोर्ड में समाप्त होंगे इंजीनियरों और कर्मचारियों के 600 पद : फैसले का विरोध शुरू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के बिजली बोर्ड में इंजीनियरों और कर्मचारियों के 600 पद समाप्त होंगे। अंतिम मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। राज्य बिजली बोर्ड में इंजीनियरों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास की परियोजनाओं पर तीव्र गति से होगा कार्य : आरएस बाली…. बोले पर्यटन राजधानी के संकल्प को पूरा करने में नहीं रहे कोई कमी

धर्मशाला, 13 दिसंबर । पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार एशियन विकास बैंक की मदद से हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए 2500 करोड़ रूपये खर्च किए...
Translate »
error: Content is protected !!