सांसद मनीष तिवारी ने गांवों के विकास के लिए बांटी ग्रांट पठलावा में सड़क का किया उदघाटन

by

बंगा :26 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि विकास मात्र दावों से नहीं होता, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने औऱ उनके हल के लिए काम करने से होता है। सांसद तिवारी लोकसभा हल्के के विकास हेतु बंगा के अलग-अलग गावों माहल गहिलां, लड़ोया, पठलावा, हियों, कंगरूर, बलाकीपुर में कुल 20 लाख रुपये की ग्रांटों के चैक बांटने के अवसर आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
सांसद तिवारी ने कहा कि विकास लोगों की समस्याओं को जानने और उनके हल हेतु काम करने से होता है। इस दिशा में वह लोकसभा हल्के के गांवों का दौरा लोगों की जरूरत अनुसार विकास के लिए ग्रांट जारी कर रहे हैं। इसके अलावा, क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।
जबकि राज्य की पिछ्ली कांग्रेस सरकार के दौरान भी लोकसभा हल्के में बहुत सारे विकास प्रोजेक्ट लाए गए थे। जिनमें बंगा से गढ़शंकर तक बनी 9.33 किलोमीटर लंबी सड़क को 9.25 करोड़ रुपए की लागत से तैयार करना, जहां लोगों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था के अलावा, बल्लोवाल सौंखड़ी में कृषि कालेज खोलना जैसे कुछ मुख्य प्रोजेक्ट्स सहित नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए चल रहा काम शामिल है।
इस दौरान सांसद तिवारी द्वारा गांव पठलावा में बनी सड़क का भी उदघाटन किया गया। करीब 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क का 25 लाख रुपये की लागत से मार्किट कमेटी द्वारा किया गया है।
इन अवसरों पर अन्य के अलावा, पूर्व विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड, जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, द्रवजीत सिंह पूनी, ब्लाक कांग्रेस प्रधान कुलतारन सिंह, सरपंच हरपाल सिंह, सरपंच चरणजीत पाल बॉबी, प्यारा सिंह, भूपेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, रछपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, संतोख सिंह, सुखविंदर सिंह, दिलावर सिंह, संदीप सिंह, बाबा जोगा सिंह, कमलेश रानी समिति मेंबर, कशमीर सिंह, संदीप सिंह, सत्या देवी, गुरबख्शीश राम भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्लैकमेल करने, रिश्वत मांगने के आरोप में एओ निलंबित

चंडीगढ़, 29 अगस्त : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और उससे रिश्वत मांगने के आरोप में फरीदकोट में तैनात पीएसपीसीएल के लेखा अधिकारी (एओ) अमित सेतिया को...
article-image
पंजाब

10 सीटर निजी जेट विमान होगा शामिल : पायलट को सरकार की ओर से चार लाख रुपये मासिक वेतन और अन्य लाभ दिए जाएंगे

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के लिए हवाई सेवाओं के बेड़े में जल्द ही एक 10 सीटर निजी जेट विमान शामिल होगा। सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से एयर चार्टर सेवा प्रदाताओं से...
पंजाब

नामांकन पत्र वापसी के बाद बारह प्रत्याशी गढ़शंकर विधनसभा हलके से अव मैदान में

गढ़शंकर। विधानसभा हलका गढ़शंकर में आज रमजान मुहम्मद दुारा नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद अव बारह प्रत्याशी मैदान में रह गए्र है। जिन्में भाजपा की प्रत्याशी निमिषा मेहता, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी...
article-image
पंजाब

आरपीएस संधू की ओर से अमृतसर के डीसी पी (जांच ) का पदभार संभाला

अमृतसर/दलजीत अजनोहा :  अमृतसर में बतौर डी सी पी (जांच) के पद पर आर पी एस संधू की ओर से अपना पदभार संभाला,इस अवसर पर पहले उन्हें पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड...
Translate »
error: Content is protected !!