सांसद मनीष तिवारी ने गांव बाकरपुर के लोगों को सौंपा 5 लाख रुपये की ग्रांट का चैक

by

कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार को लिया निशाने पर, कहा – अपराधियों में खत्म हुआ कानून का डर
मोहाली, 9 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांव बाकरपुर के विकास हेतु जारी 5 लाख रुपये की ग्रांट का चैक इलाका निवासियों को भेंट किया गया। इस दौरान एक बार फिर से कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार को निशाने पर लिया।
इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि गांवों के विकास के बगैर देश का विकास मुमकिन नहीं है, क्योंकि अधिकतर आबादी अभी भी गांवों में ही बसती है। उन्होंने गांव के लोगों के साथ जो वादा किया था, वह आज पूरा कर दिया है। हालांकि इस दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी उन्होंने चिंता जाहिर की, जो विषय हर जनसभा के दौरान लोगों की चिंता का एक बड़ा मुद्दा होता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आए दिन कत्ल, लूटपाट जैसी अपराधिक वारदातें रही हैं और कानून को अपने हाथ में लिया जा रहा है, इससे स्पष्ट होता है कि अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है। राज्य सरकार कानून और व्यवस्था कायम रखने में पूरी तरह विफल नहीं है और अराजकता कायम हो चुकी है।
जहां अन्य के अलावा, सरपंच जगतार सिंह, मनजोत सिंह महासचिव पंजाब युवा कांग्रेस, हर्षबीर सिंह, जतिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह जैलदार, हरी सिंह, गुरविंदर सिंह सरपंच नाडियाली, गुरबेल सिंह लंबड़दार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठकें

गढ़शंकर, 27 जून: गढ़शंकर हलके से विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब मंडी बोर्ड, पंचायत विभाग, खाद्य आपूर्ति, पानी और जनस्वास्थ्य समेत हलके से संबंधित विभिन्न विभागों के...
article-image
पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को जमानत : पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की जमानत खारिज

फ़रीदकोट : कोटकपूरा गोलीकांड केस में चार्जशीट पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अग्रिम जमानत को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। वहीं अतिरिक्त जिला व सेशन जज राजीव कालड़ा की अदालत ने पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’, बंगाल में शुरू हो गया ‘दीदी’ का खेला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनसनीखेज एलान करते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी. बीजेपी की 206 सीटों की भारी...
article-image
पंजाब

अरोड़ा व आदिया की ओर से वुड पार्क को जाती लिंक रोड के कार्य की शुरुआत, 2.5 करोड़ की लागत से कुछ महीनों में बनेगी ढाई किलोमीटर लंबी सडक़

16 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होगा वुड पार्क, सीधे तौर पर रोजगार के 5 हजार व अप्रत्यक्ष तौर पर 10 हजार से अधिक मौके होंगे पैदा होशियारपुर:  पंजाब सरकार की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!