सांसद मनीष तिवारी ने बंगा में करोड़ों रुपए के विकास प्रोजेक्ट किए लोकार्पित,. 16 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड हुए बंगा पावर हाउस का शुभारंभ किया

by

बंगा : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के शहरों और गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है, जिसके तहत करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। यह प्रगटावा श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) अमरदीप सिंह बैंस की उपस्थिति में बंगा में लाखों रुपए के विकास प्रोजेक्ट लोक अर्पित करने के अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्यों हेतु दिल खोलकर ग्रांट दी गई है और इससे राज्य के गांवों व शहरों के नुहार बदली जा रही है।
इस दौरान उन्होंने पावर कारपोरेशन के बंगा पावर हाउस का शुभारंभ किया, जिसे 16 करोड रुपए की लागत से 132 मेगावाट से 220 मेगावाट तक अपग्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पावर हाउस की समर्था बढ़ने से अब बंगा इलाके में बिजली की सुचारू और निर्विघ्न सप्लाई यकीनी बन गई है।
उन्होंने गांव इस्लामी 42 लाख रुपए की लागत से वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट भी लोक अर्पित किया, जिससे इलाका वासियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया होगा। इसके अलावा, उन्होंने वार्ड नंबर 7 में झिक्का रोड पर 22 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई गली भी इलाका निवासियों को समर्पित की। इस दौरान उन्होंने बंगा हलके के बेघर लोगों को पांच-पांच मरले के 36 प्लाटों के मालिकाना पत्र भी सौंपे।
इस अवसर पर चेयरमैन मार्केट कमेटी बंगा दरवजीत सिंह पुनिया, पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल, ठेकेदार राजेंद्र सिंह, डॉ हरप्रीत सिंह, डॉ बक्शीश सिंह, सोखी राम बज्जो, एमसी रछपाल कौर, तरविंदर सिंह और जतिंदर कौर मूंगा, निर्मलजीत सोनू, हरपाल सिंह इत्यादि भी शामिल थे।

कैप्शन- बंगा में अपग्रेड किए पावर हाउस का शुभारंभ करते हुए सांसद मनीष तिवारी। साथ हैं जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की और अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ नशे के चंगुल में फंसे नौजवानों को बाहर निकाल उनका पुर्नवास करना मुख्य प्राथमिकताः हरमनबीर सिंह गिल

डी.आई.जी जालंधर रेंज ने नशे के खिलाफ शुरु अभियान के अंतर्गत एन-कोर्ड व जिले के सभी विभाग प्रमुखों के साथ की बैठक होशियारपुर, 9 जुलाईः   डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस जालंधर रेंज हरमनबीर सिंह...
article-image
पंजाब

Nature Fest-2026 to be Held

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.9 : Deputy Commissioner Ashika Jain informed that “Nature Fest-2026” will be grandly organised at Lajwanti Stadium, Hoshiarpur, from February 13 to 17. Presiding over a review meeting held today at the district...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव चौहडा में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया

गढ़शंकर – पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा किसानों को क़ुदरती जलस्रोतों का रख रख़ाब करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर ने 16 जून को गढ़शंकर के गांव चौहडा में किसान भलाई...
Translate »
error: Content is protected !!