सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाया संपत्ति की हिस्सेदारी सेल का मुद्दा : सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद चंडीगढ़ प्रशासन ने संपत्ति की हिस्सेदारी सेल पर लगा दी रोक

by

लोगों को करना पड़ रहा गंभीर समस्याओं का सामना : तिवारी
चंडीगढ़, 7 अगस्त: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को छिक्के पर टांगकर आम लोगों के लिए परेशानियां खड़ी करने वाले चंडीगढ़ प्रशासन की कार्रवाई का मुद्दा लोकसभा में उठाया है। जिसके चलते गंभीर परिस्थितियों के बावजूद लोगों को अपनी संपत्ति बहुत सस्ते दामों पर जायदाद के सह-मालिकों को बेचनी पड़ रही है।
संसद में सम्बोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 जनवरी, 2022 को उच्चतम न्यायालय ने एक फैसले में दो निर्देश दिए थे। इस क्रम में, पहले फैसले में न्यायालय ने कहा था कि चंडीगढ़ प्रशासन ऐसा कोई नक्शा पारित नहीं करेगा, जो तीन मंजिली मकान को तीन फ्लैटों में तब्दील करता हो। इसके अलावा, कोई ऐसा एमओयू पंजीकृत नहीं होगा, जो इस तरह की कार्रवाई पर अमली जामा पहनाता हो, जब तक हेरीटेज कमेटी द्वारा विरासती रिहायशी सेक्टरों की तब्दीली पर पुनर्विचार नहीं किया जाता। अब हेरीटेज कमेटी ने पुर्नविचार करके सुनिश्चित किया कि विरासती सेक्टरों में किसी रिडेंसिफिकेशन की जरूरत नहीं है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अफसोस की बात यह है कि शायद चंडीगढ़ प्रशासन उच्चतम न्यायालय के फैसले को सही तरीके से समझ नहीं पाया और 9 फरवरी, 2023 को प्रशासन की ओर से आदेश जारी करके चंडीगढ़ में संपत्ति की हिस्सेदारी सेल पर रोक लगा दी गई। इससे लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों में किसी गंभीर बीमारी या मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रहे लोग अपनी प्रॉपर्टी को संपत्ति के सह-मालिक के अलावा, किसी अन्य को नहीं बेच सकते। इसके चलते 100 रूपये की चीज 10 रूपये की रह गई है। जिस पर उन्होंने गृह मंत्रालय से 9 फरवरी, 2023 के आदेशों को वापस दिए जाने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टूर्नामेंट में 16 टीमें ले रही हिस्सा : संत बाबा साधू सिंह ने सैवन साइड फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

गढ़शंकर – गढ़शंकर के ब्लॉक माहिलपुर के गांव कहारपुर में एनआरआई व गांववासियों के सहयोग से संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा पेडू ओपन सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन कर शुभारंभ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस का जवान पकड़ा गया चिट्टे के साथ : बाइक सवार साथी के साथ नाके के दौरान गया पकड़ा

एएम नाथ :  सोलन। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का काला कारोबार बहुत ज्यादा फैल चुका है। शुरुआत में पड़ोसी राज्यों के लोग ही चिट‌्टे की तस्करी करते पकड़े जा रहे थे, लेकिन अब स्थानीय...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब को एक बार भाजपा पीएलसी गठबंधन के हवाले कीजिए हम पंजाब को बदल देगें : जय राम ठाकुर

हिमाचल के बीत में लगने वाले ड्रग पार्क में निमिषा जिसकी सिफारिश करेगीं उसे नौकरी देने की हर संभव कोशिश करेगें निमषा ने चुनाव जीतने पर गढ़शंकर के विकास के लिए अपने विजन को...
Translate »
error: Content is protected !!