सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया

by

चंडीगढ़, 30 अगस्त: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी फंडों से शहर के सेक्टर-29 और कैंबवाला में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे जनता को समर्पित किए। ये कैमरे संबंधित इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे।

इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि वार्ड नंबर 10 स्थित सेक्टर-29 और वार्ड नंबर 1 स्थित कैंबवाला के लोग इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए लगातार सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए उन्होंने अपने संसदीय कोटे से धनराशि जारी की।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए, सांसद तिवारी ने स्पष्ट किया कि वह विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। इसी कड़ी में उनके द्वारा विभिन्न इलाकों में विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी की जा रही है। नगर निगम द्वारा विकास के दावों पर उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में नगर निगम की हालत इतनी पतली हो गई है कि जो संस्था कभी एफडी के ब्याज से अपना खर्च चलाती थी, आज वह 125 करोड़ रुपये के फंड पर लड्डू बांट रही है। हालांकि, सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए वह साझा जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हैं।

इस दौरान, चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वे सभी कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दावे करने में नहीं, बल्कि विकास करने में विश्वास रखती है।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 1 की पार्षद जसविंदर कौर, पूर्व प्रधान चंडीगढ़ युवा कांग्रेस चंद्रमुखी शर्मा, पूर्व मेयर रविंदर पाल सिंह पाली, पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह कैंबवाला, राजदीप सिद्धू, रूपिंदर सिंह रूपी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोल्डी, डॉ. जगपाल सिंह जग्गा, मोहम्मद सादिक, विक्रम यादव, वसीम मीर, जे.पी. खान, आसिफ चौधरी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसियाला में तीज त्यौहार के माध्यम से नारी शक्ति का संदेश किया सांझा : छात्राओं ने “उपकार जागरूक बोलियों” के माध्यम से “बेटी-बेटा एक समान” का संदेश किया साझा

गढ़शंकर, 6 अगस्त : गढ़शंकर के  निकटवर्ती गांव बसियाला में नगर निवासियों और पंचायत द्वारा उपकार कोआर्डीनेशन सोसायटी नवांशहर के सहयोग से “तीज” का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान बारिश होने लगी लेकिन महिलाएं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक और महिला के बीच थे प्रेम संबंध, अब दोनों दे दी जान : आशिक के लिए छोड़ दिया था पति

मोगा : मोगा में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल कर जान दे दी। हैरानी की बात यह है कि महिला शादीशुदा है। लेकिन उसने आशिक...
article-image
पंजाब

कांवड़ियों का गढ़शंकर पहुंचने पर, भाजपा नेता निमिषा मेहता ने भी फूल वर्षों कर किया स्वागत

गढ़शंकर, 16 जुलाई : रविवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवडिय़ों का गढ़शंकरवासियों द्वारा जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों का बगवाई गांव में पहुंचने पर...
article-image
पंजाब

जीओजी टीम ने पौधरोपण कर मनाया विजय दिवस

गढ़शंकर : 26 जुलाई : विजय दिवस के अवसर पर जीओजी टीम द्वारा पौधारोपण किया गया जिसका उद्घाटन एसडीएम शिवराज सिंह बल ने पौधारोपण कर किया। जीओजी टीम गढ़शंकर ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में...
Translate »
error: Content is protected !!