सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब के गांवों को 52 लाख रुपये के फंड बांटे

by

विकास के लिए फंडों की नहीं आने दी जाएगी कमी; राज्य सरकार पंजाब के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध: कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
रोपड़ : श्री चमकौर साहिब, 26 मई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा हलके के विकास हेतु गांवों को विकास कार्यों के लिए फंड जारी करने का सिलसिला जारी है। जिनके द्वारा कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के साथ दाना मंडी में आयोजित एक समारोह के दौरान हलके के गांवों के सरपंचों को विकास कार्यों हेतु फंड बांटे गए।
पत्रकारों से बातचीत में सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि हलके के विकास हेतु फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य की कांग्रेस सरकार पंजाब के विकास हेतु वचनबद्ध है। इसी के तहत हलके के अलग-अलग गांवों, जिनमें गांव खोखर को 8 लाख रुपए से खेल मैदान, गांव मोहन माजरा को 3 लाख रुपए से श्मशान घाट और 7 लाख रुपए से गलियों, नालियों और फिरनी, गांव जगतपुर को 4 लाख रुपए से टोबे व 4 लाख रुपए से एससी श्मशान घाट; गांव सुरतापुर को 8 लाख रुपए से श्मशान घाट; गांव दाउदपुर कलां को 3 लाख रुपए से श्मशान घाट, 3 से गलियों, नालियों व फिरनी व 2 लाख रुपए से निकासी नाले; गांव भाओवाल को 5 लाख रुपए से श्मशान घाट व गांव बामा कुलिया को 5 लाख से गलियों-नालियों के निर्माण हेतु फंड जारी किए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने गांवों की पंचायतों को हिदायत दी कि फंडों का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए और इस्तेमाल संबंधी सर्टिफिकेट जल्द से जल्द जमा करवाया जाएं, ताकि और फंड जारी हो सकें।
वहीं पर, कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के सर्वपक्षीय विकास को लेकर वचनबद्ध है और कोरोना महामारी के चलते बने हालातों के बावजूद विकास के कार्य जारी हैं, ताकि गांवों में भी शहरों के स्तर पर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, म्युनिसिपल कमेटी श्री चमकौर साहिब के प्रधान शमशेर सिंह बंगु, अमनदीप कौर चेयरमैन ब्लाक समिति श्री चमकौर साहिब, डॉ मोहित कल्याण बीडीपीओ, सरपंच जसविंदर कौर, हरजिंदर कौर, गुरप्रीत सिंह, जसवीर कौर, लेंबर दास, मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, मन्नत कुमार मोंटी एमसी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी -10 साल पुराने राज से उठाया पर्दा : 2000 करोड़ के ड्रग्स केस से जुड़े आरोपों पर

नई दिल्ली   :  अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। साल 2000 में देश छोड़ने के बाद से वह काफी समय से सुर्खियों से दूर थीं। हाल ही में, एक इंटरव्यू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘मम्मी-पापा सॉरी, मुझे मत ढूंढना मैंने कर ली है शादी…. लापता नाबालिग ने माता-पिता को भेजा संदेश

एएम नाथ। सुंदरनगर : मम्मी-पापा सॉरी मुझे मत ढूंढना, मैंने शादी कर ली है। मैं अब आपसे बहुत दूर चली गई हूं। मैं जिसके साथ भी हूं, उसके साथ खुश हूं। यह संदेश उपमंडल...
article-image
पंजाब

पंजाब में बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी : PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में करेंगे प्रचार

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के सातवें दौर के दौरान पंजाब में भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे। यह जानकारी देते हुए पंजाब बीजेपी मीडिया सेल के प्रमुख विनीत जोशी ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंगेतर के सामने दृष्टि वर्मा की मौत : मार्च में शादी, घर में चल रही थी तैयारी – मोहाली में पांच मंजिला इमारत ढहने में हुई दृष्टि वर्मा की मौत

एएम नाथ। ठियोग :  पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार शाम पांच मंजिला इमारत ढह गई और इस हादसे में ठियोग के सरीवन पंचायत की दृष्टि वर्मा की मौत हो गई। दृष्टि की मौत...
Translate »
error: Content is protected !!