बीबीएमबी ऑक्सीजन प्लांट का दोबारा शुरू होना सभी की सांझी मेहनत का परिणाम: सांसद तिवारी

by

रोपड़: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीबीएमबी नंगल वर्कशॉप द्वारा करीब 11 सालों के बाद एक बार फिर से अपना ऑक्सीजन प्लांट चलाए जाने को लेकर खुशी जाहिर की है। जिन्होंने इसके लिए सभी को बधाई दी है, जो सभी कीसांझी मेहनत का परिणाम है।
यहां जारी एक बयान में सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा से शुरू करवाने में हर एक व्यक्ति ने अपने स्तर पर योगदान डाला है। तिवारी ने खुलासा किया कि उन्होंने पंजाब विधानसभा के स्पीकर और श्री आनंदपुर साहिब से विधायक राणा केपी सिंह के साथ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरपी सिंह के साथ बात की थी और इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। इसी तरह उन्होंने बीबीएमबी के चेयरमैन से भी संपर्क किया। जिसके बाद बीबीएमबी के चेयरमैन द्वारा भी अपने स्तर पर विभाग के कर्मचारियों को इस ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने में लगाया गया। डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी द्वारा कुछ इंजीनियर कोलकाता से बुलाए गए और प्रशासन व बिजली विभाग के सहयोग से यह ऑक्सीजन प्लाट दोबारा से शुरू हो सका है। उन्होंने कहा कि इससे ना सिर्फ रोपड़ जिले, बल्कि आसपास के इलाके के लोगों को भी फायदा मिलेगा और यह ऑक्सीजन प्लाट अभी 50 सिलेंडर प्रतिदिन उत्पादन करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान के साथ वित्त आयोग की बैठक : केंद्र से मांगा 132247 करोड़ का पैकेज, फसल विविधीकरण और उद्योग का उठाया मुद्दा

चंडीगढ़ : 16वें वित्त आयोग ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ बैठक की है। बैठक में सीएम ने पंजाब के कई मुद्दों को गंभीरता से लिया। फसल विविधीकरण, गिरते भूजल स्तर और उद्योग...
article-image
पंजाब

पावर पुयांट मुकावले में अरश ने तो प्रोजैकट मेकिंग मुकावलें व सुभाष व यशदीप रहे प्रथम

खालसा कालजे में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर समागम आयोजित गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रिसीपल डा. बलजीत...
article-image
पंजाब , समाचार

पत्नी को खिलाया खाना, फिर साथ किया डांस : कर दिया फिर बड़ा कांड, पति समेत 6 ग्रिफ्तार

लुधियाना : पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए महिला के पति समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 1 आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है. पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!