सुंदर शाम अरोड़ा ने गांव डाडा में 33 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन

by

पंजाब सरकार की जंगलों को बचाने के लिए योजना के अंतर्गत कंडी के निवासियों को दी सुविधा
होशियारपुर : पंजाब सरकार की ओर से जंगलों को बचाने व प्राकृतिक संसाधनों की संभाल को यकीनी बनाने के लिए शुरु की गई पनकैंपा स्कीम के अंतर्गत उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज कंडी क्षेत्र के गांव डाडा में 33 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन प्रदान किए, जिससे इन घरों में ईंधन के प्रयोग के स्थान पर गैस के माध्यम से घरेलू कामकाज किए जा सकेंगे।
गांव डाडा में लाभार्थियों को गैस कनेक्शन देने के समय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि वन विभाग की वुड सेविंग कुकिंग एंपलाइंस स्कीम(पनकैंपा) यह कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे सिर्फ जंगलों की गैर जरुरी कटाई रुकेगी बल्कि वातावरण को भी दूषित होने से बचाया जा सकेगा। उन्होंने गांवों की पंचायतों को भरोसा दिया कि जो कोई भी लाभार्थी स्कीम का लाभ लेने से रह गए हैं, उनको भी जल्द गैस कनेक्शन मुहैया करवाए जाएंगे।
जंगलों की महत्ता की बात करते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि जंगलों को बचाना समय की मुख्य मांग है, जिसके लिए पंजाब सरकार के वन विभाग की ओर से समय-समय पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर वन मंडल अधिकारी अमनीत सिंह, सरपंच सुरजीत राम, ब्लाक समिति सदस्य डा. सतनाम, गुरमीत राम, पंच रोशन लाल, पंच पवन कुमार, पंच कश्मीरी लाल, पंच सुरिंदर कौर, पंच संतोष कुमारी, नंबरदार अवतार चंद, ब्लाक प्रधान कैप्टन कर्म चंद, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, मनमोहन सिंह कपूर, पंच जगतार सिंह सैनी, सर्बजीत कुमार, राहुल गोहिल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला सरपंच समेत 91 के खिलाफ केस दर्ज, 38 गिरफ्तार-गांव चंदभान हिंसा मामला

फ़रीदकोट :  पुलिस ने गांव  चंदभान में कानून-व्यवस्था को बाधित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 38 लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी बीच, जैतो सब-डिवीजन के गांव चंदभान में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

भाजपा ज्वाइन करते ही पंजाब में इस नेता के घर पर एजेंसी ने मार दिया छापा

चंडीगढ़ । पंजाब में रणजीत सिंह गिल के बीजेपी में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार सुबह चंडीगढ़ में उनके घर और खरड़ से उनके कॉर्पोरेट दफ्तर पर छापा...
article-image
पंजाब

नेशनल पब्लिक स्कूल का आठवीं कक्षा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी मटों का आठवीं कक्षा का नतीजा इस वर्ष भी शानदार रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल सतनाम सिंह खानपुरी ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंबा में दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, चंडीगढ़ से एक वर्षीय बच्चे का इलाज करवाकर लौट रहा था परिवार

हिमाचल पुलिस जवान समेत पांच की मौत, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...
Translate »
error: Content is protected !!