सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश : ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोपों पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से किया स्वीकार

by

नई दिल्ली : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोपों पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से स्वीकार कर लिया है। एथिक्स कमेटी ने सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की है। सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों की जांच कर रही संसदीय आचार समिति ने संसद से उनके निष्कासन की सिफारिश को मंजूरी दे दी। सूत्रों ने कहा कि छह सदस्यों ने सिफारिश के पक्ष में और चार ने इसके खिलाफ मतदान किया।
वहीं कांग्रेस सांसद परनीत कौर उन छह सांसदों में से एक हैं, जिन्होंने इस मसौदे का समर्थन किया। समिति की सिफारिश कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी जाएगी। ‘कैश फॉर क्वेरी’ केस पर एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि महुआ मोइत्रा पर आरोप को लेकर कमेटी ने रिपोर्ट तैयार की है। आज बैठक में रिपोर्ट पर चर्चा हुई और इसे अपनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। कल एक विस्तृत रिपोर्ट हम लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दी जाएगी। बता दें कि ड्राफ्ट रिपोर्ट में उनके कार्यों को अत्यधिक आपत्तिजनक, अनैतिक, जघन्य और आपराधिक पाते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने का सुझाव दिया गया था। वहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा सांसद और लोकसभा की आचार समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी ने कहा, “परनीत कौर (कांग्रेस सांसद) ने सच्चाई का साथ दिया। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी सही सोचने वाला व्यक्ति महुआ मोइत्रा का समर्थन करेगा।”
महुआ मोइत्रा ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, विशेषाधिकार उल्लंघन को लेकर की शिकायत : इधर, मसौदे का समर्थन करने वाली कांग्रेस सांसद परनीत कौर को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, “पंजाब हमेशा भारत के सम्मान और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खड़ा रहा है। आज एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यह दौर ज्यादा लंबा चलने वाला नहीं : सुक्खू की किस्मत थी कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी थोड़े से वोटों के अंतर से जीत गई और मुख्यमंत्री बन गए : पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा यह सुखविंदर सिंह सुक्खू की किस्मतथी कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी थोड़े से वोटों के अंतर से जीत गई और वह मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

14 दिनों में पंजाब में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से 14 लोगों की मौत विपक्ष ने सरकार पर बोला जोरदार हमला : आम आदमी पार्टी सभी आरोपों का खंडन , कहा राज्य ने ड्रग माफिया की तोड़ दी है रीढ़

पंजाब में ड्रग्स से बड़ी संख्या में युवाओं की मौत भी हो रही है। पिछले 14 दिनों में पंजाब में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से करीब 14 लोगों की मौत के होने की...
article-image
पंजाब , समाचार

208 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान : शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखेदव के शहीदी दिवस को समर्पित उपकार एजूकेशन एंड चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा खूनदान कैंप लगाया

गढ़शंकर। जिला रैड क्रास सुसायिटी के सहयोग से उपकार एजूकेशन एंड चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखेदव के शहीदी दिवस को समर्पित खूनदान कैंप योकोहामा होटल में लगाया गया। जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र चंबा में कम वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात … समाधान के लिए व्यय होंगे 8 करोड़ : विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा : विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएसएस) फेज-1 के तहत विधानसभा क्षेत्र चंबा में विद्युत से जुडी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 8 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!