सांसद श्री हर्ष महाजन की पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से शिष्टाचार भेंट

by

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान हिमाचल-पंजाब के मध्य जल, सीमा, पर्यटन, एवं आपसी सहयोग से संबंधित विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ।
माननीय राज्यपाल श्री कटारिया जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों पर आवश्यक स्तर पर विचार एवं सहयोग का आश्वासन दिया।
यह बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और आने वाले समय में दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को और अधिक मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्त्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होना का मिलता है मौका – डाॅ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार विभाग मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हंै। डाॅ. शांडिल ने आज...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग : जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली

संगरूर : भवानीगढ़ के पास नदामपुर गांव में पुलिस द्वारा असलाह की बरामदगी के लिए लाए गए एक नामी गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर...
पंजाब

कैदियों को एक महीने तक दी जाएगी विभिन्न ट्रेडों की ट्रेनिंग

होशियारपुर, 20 सितंबर: पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सदस्य सचिव एस. ए. एस नागर के दिशानिर्देशों के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!