साइंस टीचर कुलवंत कौर का विदायगी समारोह करवाया

by

गढ़शंकर : सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पद्दी सूरां सिंह में प्रिंसिपल कृपाल सिंह तथा समूह स्टाफ द्वारा स्कूल के साइंस अध्यापक कुलवंत कौर जिन्होंने 27 साल अध्यापन को दिए, को एक शानदार विदायगी पार्टी दी गई। इस समारोह में श्रीमती कुलवंत कौर के जीवन साथी करनैल सिंह मल्ली सेवानिवृत मुख्य अध्यापक बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस मौके पर उनके पारिवारिक मैंबरों में से मनमोहन सिंह नागरा सेवानिवृत मुख्य अध्यापक, बलवीर कौर, नरेन्द्र कौर एवं बलविन्द्र सिंह परिवार समेत उपस्थित थे। जबकि अन्य अतिथियों में सेवानिवृत एसीटी अध्यापक चरण दास, सतपाल व अजय कुमार विशेष रुप से मौजूद थे। समूह स्टाफ द्वारा श्रीमती कुलवंत कौर को सेवानिवृति की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किए गए। इस मौके पर मैडम कुलवंत कौर द्वारा स्कूल को पंखे दान किए गए तथा दर्जा चार मुलाजिमों को उपहार दिए गए। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश की। कुलवंत कौर ने स्कूली विद्यार्थियों को बढ़ चढ़ कर और मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। अंत में स्कूल प्रिंसिपल कृपाल सिंह ने समूह अतिथियों आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संघर्ष कर रहे 168 डीपीई शिक्षकों के साथ खड़े होने का सिमरनजीत सिंह मान ने किया फैसला

संगरूर, 17 मार्च :  संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र धुरी में अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे 168 डीपीई शिक्षकों के साथ खड़े होने का...
article-image
पंजाब , समाचार

नैनवां, कोकोवाल मजारी, कुनैल, रामपुर व कुकड़ां को ग्रांट की पहली किस्त के तौर पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सौंपे 20-20 लाख रुपए के चैक सौंपे : गांव पालदी को मैचिंग ग्रांट के अंतर्गत सरकार ने दी 1 करोड़ रुपए की ग्रांट

गढ़शंकर , 06 जनवरी :   डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ वहां की हर छोटी से बड़ी जरुरत...
article-image
पंजाब

14 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

गांव अलड़ व राजा कलां में सैमीनार के माध्यम से लोगों को कानूनी सहायता के बारे में किया जागरुक होशियारपुर, 24 मार्च: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम -चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी...
Translate »
error: Content is protected !!