साइलोज को खरीद का अधिकार नहीं दिया : गत सरकारों के आदेश को किया डी-नोटिफाई – मलविंदर कंग व बरसठ

by

चंडीगढ़ : पंजाब में साइलोज को खरीद का अधिकार देने के बाद शुरू हुए विवाद पर आम आदमी पार्टी के प्रबक्ता मलविंदर कंग व मंडी बोर्ड पंजाब के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसठ ने सरकार पर लग रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया और पुरानी सरकारों पर निशाना साधा। इतना ही नहीं, उन्होंने आदेश का जिक्र भी किया, जिसमें साइलोज से खरीद का अधिकार छीन लिया गया है।

मलविंदर सिंह कंग ने आरोप लगाया है कि पुरानी सरकारों के समय प्राइवेट साइलोज को खरीद का अधिकार दिया गया था। लेकिन आम आदमी पार्टी ने ऐसे आदेशों को डी-नोटिफाई कर दिया है। जिसके बाद अब ये साइलोज मात्र स्टोरेज के काम आएंगे, इनके सब-यार्ड रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो विरोधी पार्टियाां शोर मचा रही हैं, उनसे सवाल करने चाहिए कि उन्होंने अपनी सरकार के समय प्राइवेट मंडियों को कैसे अनुमति दे दी।

उन्होनों ने अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2013 में जब उनके ससुर प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री और उनके पति सुखबीर बादल उप-मुख्यमंत्री थे तो उनकी सरकार ने 6 प्राइवेट साइलोज को खरीद का अधिकार दिया था। वहीं, प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 8 प्राइवेट साइलोज को प्राइवेट मंडी का रूप दिया गया। मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने किसानों के दुख को समझा है और पुरानी सरकार के समय से चले आ रहे आदेशों को डी-नोटिफाई कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल सभी एक जैसे ही हैं।

उन्होंने हरसिमरत बादल पर आरोप लगाया कि केंद्रीय कैबिनेट में होते हुए हरसिमरत बादल ने कभी तीन काले कानूनों का विरोध नहीं किया। इसी तरह जब प्राइवेट मंडियां बनाई जा रही थीं, तब भी उसका विरोध नहीं किया गया। हरचंद सिंह बरसढ़ ने बताया कि आज निकले ऑर्डर नंबर 157166 के अनुसार, साइलोज के पास अब सिर्फ स्टोरेज का अधिकार है और इनके सब यार्ड रद्द कर दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों की हिमायती रही है। ये गलत आरोप हैं कि मंडियों को रद्द किया जा रहा है। आप सरकार ने मंडी सिस्टम को मजबूत किया है और इससे मंडी बोर्ड की आमदन भी बढ़ी है। पिछले लंबे समय से जो अदायरे बंद थे, उन्हें शुरू किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना

होशियारपुर : 28 जनवरी: पंजाब सरकार की ग्रामीण विकास की वचनबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने शनिवार विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक पांव में जूता, दूसरे में नहीं, मगर दिल में सराज-मंडी की चिंता :

दरकी ज़िंदगियाँ और रोती आँखों के बीच अगर कोई उम्मीद की तस्वीर दिखाई देती तो वो है मंडी के डीसी साहब अपूर्व देवगन एएम नाथ। मंडी :  आपदा की मार से टूटी पहाड़ियाँ, दरकी...
article-image
पंजाब

महिला की उपस्थिति यकीनी बनाई जाए : जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतो की बैठकों में

बैठकों में महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति यकीनी बनाने के आदेश चंड़ीगढ़ । डायरैक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं के महिला सदस्यों के पति एवं पारिवारिक सदस्यों के विभागीय मीटिंगों में...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री का पुतला : गढ़शंकर तहसील कोर्ट परिसर के सामने डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट इकाई गढ़शंकर ने फूंका

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की राज्य कमेटी की बैठक के निर्णय के मुताबिक  शिक्षकों की विभागीय मांगों से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होने के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने के...
Translate »
error: Content is protected !!