साईकल स्वार को युवक को तेज रफतार टिप्पर दुारा टक्कर मारने से युवक की मौके पर मौत : देर शाम तक पुलिस ने नहीं किया था मामला दर्ज

by

लोगो ने रात करीव बारह वजे तक जाम लगाकर टिप्पर चालक और मालिक को ग्रिफतार कर मामला दर्ज करने की की मांग
गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शहर में पेट्रोल पंप के निकट कल रात करीव नौ वजे साईकल स्वार युवक को तेज रफतार टिप्पर दुारा टक्करमार देने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे गुस्साए लोगो ने दुर्घटनास्थ्ल पर जाम लगा प्रर्दशन करते हुए पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की और टिप्पर के चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें ग्रिफतार करने की मांग की। लेकिन शाम पांच वजे तक पुलिस दुारा टिप्पर पकड़े जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया था।
बहादर सिंह(22 वर्ष) निवाी गढ़ी मट्टों अपने साईकल पर स्वार होकर गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पैट्रोल पंप के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफतार ओवरलोडिड टिप्पर ने टक्ककर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लोगो ने कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल व काग्रसी नेता प्रणव कृपाल की अगुआई में शव सडक़ पर रख कर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी शुरू कर दी। इस दौरान प्रर्दशनकारियों ने मांग की कि टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर ग्रिफतार किया जाए। लोगो दुारा ाम लगाने के बाद मौके पर गढ़शंकर के एसएचओ बलजिंदर सिंह और माहिलपुर के एसएचओ रमन कुमार पहुंचे और पर्दशनकारियों को अश्वासन दिया कि चालक व मालिक को ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। जिसके बाद प्रर्दानकारियों दुारा देर रात करीव बारह वजे धरना हटाकर जाम खोला।
जिसके बाद आज दिन के समय कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल व अन्य एसएचओ गढ़शंकर को मिले स्थिति जान कर कड़ी कारवाई की मांग की और कहा कि प्रशासन दुारा पहले से टिप्परों का समय रात दस से तय किया गया समय सुवह छे वजे तक को कड़ाई से लागू किया जाए।
डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह और एसएचओ बजजिंदर सिंह ने संपर्क करने पर कहा कि दोनों पक्ष बैठ कर बाचीत कर रहे है। उसके बाद ब्यानों के मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3 बहनें आज वेंटीलेटर पर : पहली बार हिमाचल विधानसभा में बोली सीएम सुक्खू की विधायक पत्नी कमलेश, पहली बार में ही केंद्र पर जोरदार हमला

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का सत्र चल रहा है. बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को सीएम सुक्खू की पत्नी और देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर ने भी सदन में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मीटिंग : महिलाओं, ग्रामीणों, कर्मचारियों और बेरोजगारों को दी बड़ी राहत

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना को मंजूरी प्रदान की गई। यह योजना केंद्र...
article-image
पंजाब

धरती दिवस मौके खालसा कालेज में वैबीनार करवाया और पौधे वितरित किए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृतेव में कालेज के लाईफ साइंसिज विभाग द्वारा धरती दिवस मौके वैैबीनार करवाया गया और पौधे लगाए गए। वैबीनार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद सदस्य के लिए 3 तथा पंचायत समिति सदस्य के लिए 17 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 7 मई । पंचायत चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन वीरवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी के समक्ष 3...
Translate »
error: Content is protected !!