साईबर क्राइम के खिलाफ रहें हर समय जागरूक : पूर्व सांसद खन्ना

by

होशियारपुर 16 अक्टूबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने रेडक्रॉस कार्यालय में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके खन्ना ने कहा कि आज इंटरनेट का ज़माना है और इंटरनेट के बिना रोजमर्रा के जरूरी काम करना मुश्किल हो जाता है। तकनीक में प्रगति तो इंसान ने कर ली है परन्तु ऐसे में साईबर अपराधियों की नज़र हर समय इंटरनेट के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने में लगी रहती है। यह अपराधी आपको लालच देकर या आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी धोखे से लेकर आपको आर्थिक नुक्सान पहुँचाने की फिराक में लगे रहते हैं। हमें जिम्मेदार नागरिक की तरह ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहिए। खन्ना ने विद्यार्थियों से कहा कि कभी भी अनावश्यक फ़ोन कॉल या स्पैम कॉल न उठाएं और किसी को भी सोशल मीडिया या फ़ोन पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी अपना नाम, आधार नंबर, बैंक खता नंबर, अपना पता या कोई अन्य जानकारी न दें। खन्ना ने कहा कि अगर कोई फ़ोन पर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगता है या बैंक कर्मचारी बनकर आपको अपने मोबाइल में कोई एप्लीकेशन डाउनलोड करने या किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए कहता है तो तुरंत सावधान हो जाएं और ऐसा करने की बजाये आप सम्बंधित दफ्तर में जाकर बात करें। इस मौके कई विद्यार्थियों ने खन्ना को बताया कि उन्हें कई बार अनजान नंबरों से फ़ोन आये हैं जिन्होंने उनसे उनकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी है या पैसों का लालच देकर कोई एप फ़ोन में डाउनलोड करने को कहा है। खन्ना ने विद्यार्थियों से अपील की कि साईबर क्राइम के खिलाफ हर समय जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें ताकि हर नागरिक सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें और साइबर क्राइम से सुरक्षित रहे। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सचिव मंगेश सूद, ऐस.पी. दीवान, स्नेहा जैन सहित रेडक्रॉस स्टाफ व समूह विद्यार्थी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी नियमों का शत प्रतिशत पालन करने का किया आह्वान :

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की भी दी जानकारी चम्बा (पांगी), 24 नवम्बर : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज राजकीय महाविद्यालय पांगी में रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ । धर्मशाला, 12 अगस्त: अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डिग्री कॉलेज धर्मशाला, अनुभव ट्रस्ट तथा गूंज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वीआईपी कल्चर छोड़ आम जनता से जुड़ें संगठन के नेता….तीन राज्यों के जिलाध्यक्षों को दिए संगठन को मजबूत बनाने के टिप्स : राहुल गांधी

एएम नाथ। धर्मशाला, 30 अप्रैल :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वीआईपी संस्कृति छोड़कर आम जनता से सीधे संवाद करना होगा। उन्होंने कांग्रेस...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने महिला डॉक्टर की वहशियाना हत्या खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 20 अगस्त: प्रांतीय कमेटी टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के आह्वान पर मंडल गढ़शंकर में कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से हुए जबर जनाह पश्चात वहशियाना कत्ल के विरोध में शहरी उप मंडल, देहाती उपमंडल,...
Translate »
error: Content is protected !!