बड़ी साजिश: केजरीवाल और भगवंत मान को उड़ाने की धमकी, स्कूलों और कोर्ट में बम की धमकी से खौफ

by

चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर आतंकी साया गहराता नजर आ रहा है। सोमवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई वीवीआईपी  को जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल मिला है।

इस ई-मेल में न केवल राजनेताओं बल्कि जालंधर और चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों, फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स और पंजाब यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की बात कही गई है। धमकी देने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का हिस्सा बताया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे जालंधर के डीपीएस (DPS), मेयर वर्ल्ड और एमजीएन (MGN) जैसे स्कूलों को एक ई-मेल मिला, जिसने अभिभावकों और प्रशासन की नींद उड़ा दी। ई-मेल में लिखा था, “अपने बच्चों को बचाओ, पंजाब अब खालिस्तान बनेगा।” धमकी में दोपहर 1:11 बजे स्कूलों और 2:11 बजे मेयर ऑफिस में धमाके की बात कही गई थी। इसी तरह चंडीगढ़ के सेक्टर-32, 41, 45 और 47 के स्कूलों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई, जिसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

ई-मेल में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को ‘ठोकने’ की धमकी दी गई है। इसके अलावा, फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दोपहर 2 बजे तक वहां कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया गया और पूरी इमारत को खाली करा लिया गया। अमृतसर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बम से उड़ाने और पंजाब यूनिवर्सिटी के गांधी भवन पर रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमले की बात भी ई-मेल में कही गई है।

चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए धमाके के ठीक पांच दिन बाद आई इस धमकी को पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है। ई-मेल भेजने वाले ने लिखा है, “जन-गण-मन बंद करो, देह सिवा बर मोहे शुरू करो… चंडीगढ़ बनेगा खालिस्तान।” चंडीगढ़ सेक्टर-34 के एसएचओ सतिंदर ने बताया कि फिलहाल जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन साइबर सेल ई-मेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक कर रहा है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एंटी ड्रग्स कार रैली जोगिंदर नगर में रोटरी क्लब ने की आयोजित : नशे से दूर रहकर ही युवा कर सकते हैं देश व प्रदेश का नाम रोशन – डॉ मुकुल शर्मा

जोगिंदर नगर, 05 जनवरी – जोगिंदर नगर में नशे के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए रोटरी क्लब के सौजन्य से जोगिंदर नगर एथेलेटिक्स सेंटर के मैदान से एंटी ड्रग्स कार रैली का आयोजन...
article-image
पंजाब , समाचार

फगवाड़ा के सिदक सिंह ने यूपीएससी नतीजों में 157वीं रैंक किया हासिल

फगवाड़ा।  यूपीएससी के आज घोषित हुए नतीजे में पंजाब के फगवाड़ा के सिदक सिंह ने यूपीएससी में 157वां रैंक हासिल किया है।  कारोबारी चरणजीत सिंह के पुत्र सिदक सिंह को जब आईपीएस में चयनित...
article-image
पंजाब

बेटी पर गलत नजर रखने के चलते महिला ने की प्रेमी की हत्या

चंडीगढ़ :    पुलिस ने 42 साल की महिला को कोर्ट में पेश करेगी। जिस पर आरोप है कि  खरड़ के सन्नी एनक्लेव में उक्त महिला रह रही थी। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस के...
article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में गुरमित समागम 14मई को करवाया जाएगा : संत गुरचरण सिंह पंडवा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में श्री गुरु अमर दास जी और भगत धन्ना जी के प्रकाश दिवस को समर्पित महान गुरमित समागम 4 मई को मुख्य सेवादार संत गुरचरण सिंह पंडवा...
Translate »
error: Content is protected !!