सीएम मान का कड़ा निर्देश : पूरे पुलिस थाने का कर दिया तबादला : एसएचओ के खिलाफ दिए जांच के आदेश

by

बठिंडा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा ज़िले में नशीले पदार्थों की रोकथाम में कथित लापरवाही के मद्देनजर सख्त कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, एक गांव सरपंच की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने कोट शमीर पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ का तबादला करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बठिंडा रेंज के DIG हरजीत सिंह ने चौकी इंचार्ज सहित 11 पुलिसकर्मियों का तबादला मानसा ज़िले में कर दिया। इसमें तीन ASI, चार सीनियर कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और तीन होमगार्ड शामिल हैं।

इसके अलावा, बठिंडा सदर पुलिस थाने के SHO के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री का यह कदम नशीले पदार्थों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख दर्शाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़कों को चारागाह बनने से रोकना सरकार का संवैधानिक कर्तव्य : धीमान

गढ़शंकर l लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कागजों तक ही सीमित हो गई है जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और बुद्धिजीवियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई...
article-image
पंजाब

एक्विटास 2024′ में गायकों ने दर्शकों का किया मनोरंजन : पंजाब यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कानून उत्सव का दूसरा दिन

होशियारपुर।   तीन दिवसीय नेशनल लॉ फेस्ट ‘एक्विटास 2024’ की पहली शाम (गुरुवार की शाम) को एमएच1 रात एक बड़ा आकर्षण रहा। गायकों हार्वी संधू, फिरोज खान और सुखविंदर सुखी ने अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय कानून सह सांस्कृतिक उत्सव, एक्विटास’2024 के...
पंजाब

मणिपुर, वेस्ट बंगाल, बिहार व राजस्थान में हो रही घटनाओं के विरोध में डेमोक्रेटिक मुलाजम फेडरेशन द्वारा काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट किया

गढ़शंकर, 25 जुलाई : पंजाब-यूटी मुलाजम व पेंशनर्स सयुंक्त फ्रंट द्वारा मणिपुर, वेस्ट बंगाल, बिहार व राजस्थान में महिलाओं के साथ किये अमानवीय व्यवहार के विरोध में पीड़ित महिलाओं के समर्थन में 24 जुलाई...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी स्कूलों के 60 प्रिंसिपलों को फरवरी में सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा : सरकारी स्कूलों को मिलेंगे कैंपस मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड व चौकीदार

होशियारपुर, 22 दिसंबर: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने के लिए क्रांतिकारी कदम...
Translate »
error: Content is protected !!