बद्दी पहुंचने पर प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत

by

वार्ड में रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार सुबह नालागढ़ होगी रवाना
लोगों ने रथ यात्रा का किए दर्शन

बीबीएनज़ 6 अप्रैल (तारा ) : आंध्र प्रदेश के पुटापरती से चली प्रेम प्रवाहनी रथ यात्रा हिमाचल में प्रवेश कर गई है। बद्दी में रथ यात्रा का स्थानीय लोगो ंने भव्य स्वागत किया। रेड लाईट चौक से यात्रा की अगवानी की गई। सबसे पहले बैंड बाजा, उसके बाद महलिाएं कलश लेकर निकली तथा उसके ठीक पीछे सांई बाबा रथ रवाना हुआ। वहां पर यह यात्रा वार्ड नंबर दो में पहुंची। यह यात्रा यहां पर रात्रि विश्राम करेगी। बद्दी के लोगों ने रथ यात्रा में सवार साई बाबा का दर्शन कर आर्शिवाद प्राप्त किया। सभी को बाबा की यात्रा के संचालकों ने प्रसाद बांटा।
राज्य अध्यात्मिक समन्वयक विकास गुप्ता व प्रेम वर्मा व शशिकांत सूद ने बताया कि पूरे देश में पांच प्रेम प्रवाहनी रथ यात्रा प्रवास पर है। हिमाचल में यह यात्रा दूसरी बार आई है। 23 नवंबर तक यह हिमाचल में रहेगी। 26 व 27 सिंतबर को मंडी में देव समागम होगा जिसमें सौ से अधिक देवी देवता साई बाबा के स्वागत में उमड़ेगे।
उन्होंने बताया कि सोमवार को यह रथ यात्रा रमन कौशल के घर में विश्राम करेगी वहां से सुबह यह टीवीएस कंपनी नालागढ़ तथा शाम के समय चंडी के लिए प्रस्तान करेगी। इस मौके पर वीरबल दास, तरक्की लाल, जसवंत राय, कृष्ण कौशल, महेश कौशल, शिव कुमार, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी,मान सिंह मेहता, दीपू पंडित, डॉ. श्री कांत, नीरज गुप्ता, सीडी मिश्रा, राकेश यादव समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बद्दी में प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का स्वागत करते हुए स्थानीय महिलाएं व ग्रामीण

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता आरपी सिंह को एसजीपीसी ने भेजा कानूनी नोटिस

अरुण दीवान। चंडीगढ़।   शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बीजेपी नेता आर पी सिंह ने को कानूनी नोटिस भेजा है. कारण, सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को ‘ईसाई कमेटी’ में परिवर्तित होने वाला बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुसाइड नोट मिला : 34000 सैलरी, हर महीने 4.44 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर : 7 करोड़ का गबन करने वाला क्लर्क 16 दिन से गायब

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में 7 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ है. ओमती थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी संदीप शर्मा 28 फरवरी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत निरंकारी मिशन द्वारा गरिमामयी ‘बाल समागम’ का आयोजन

बीबीएन, 31 मई (तारा) : संत निरंकारी मिशन ब्रांच बरोटीवाला द्वारा निमंत्रण पेलेश सनसिटी रोड बद्दी में परम पूज्य सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रामित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सदन में झूठ बोलकर पूरे प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री – रिकॉर्डधारी मुख्यमंत्री ने 2 साल में 2000 संस्थान बंद करने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर 

शपथ ग्रहण करते ही हजारों संस्थानों पर ताला लटकाने से पहले कौन सा एसेसमेंट हुआ एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार ने एक से...
Translate »
error: Content is protected !!