साच को मिली उप-तहसील की सौगात, कार्य करना किया शुरू

by

10 पंचायतों के ग्रामीणों को किलाड़ के चक्करों से मिली मुक्ति

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल दिवस पर की गई थी घोषणा

एएम नाथ। पांगी (चंबा) :  जिला चंबा के दुर्गम जनजातीय उपमंडल पांगी की दूरस्थ घाटी के लोगों का दशकों पुराना इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। ग्राम पंचायत साच में आयोजित एक भव्य समारोह में आवासीय आयुक्त पांगी ने नवनिर्मित उप-तहसील कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने ग्रामीणों ने पारंपरिक पंगवाली वाद्य यंत्रों की मनमोहक धुनों के साथ मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल दिवस पर की गई घोषणा के बाद इस उप-तहसील ने आज शुभारंभ किया गया। जिससे क्षेत्र की करीब 10 पंचायतों की हजारों की आबादी को बड़ी राहत मिली है। अब इन पंचायतों के लोगों को अपने राजस्व और तहसील से जुड़े छोटे-बड़े कामों के लिए कई किलोमीटर का सफर तय कर मुख्यालय किलाड़ नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के पहले दिन ही नायब तहसीलदार सीता राम ने स्थानीय लोगों के कई जरूरी दस्तावेज मौके पर ही तैयार करके दिए, जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।
ग्राम पंचायत साच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरसी ने कहा कि यह इस दुर्गम क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल लोगों का कीमती समय बचेगा, बल्कि यात्रा पर होने वाले आर्थिक बोझ से भी निजात मिलेगी। फिलहाल, जब तक उप-तहसील के अपने भवन का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक कार्यालय का कामकाज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से ही संचालित किया जाएगा। सरकार के इस कदम से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर नायब तहसीलदार सीता राम, अधिशासी अभियंता रवि शर्मा, प्रधान दीना नाथ ठाकुर, टीएसी सदस्य दौलत राम व चुनी लाल सहित कांग्रेस वरिष्ठ नेता शिव नाथ शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित सौगात के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट 30 मार्च को

ऊना : एसडीएम ऊना ने जानकारी दी है कि 23 मार्च को वारिष के चलते रद्द किये गये ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट को अब 30 मार्च को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला में एक साल के मासूम का अपरहण : क्रैच से पिता बनकर लेकर ले गया युवक

मौके पर पहुंचे पुलिस के कई बड़े अधिकारी, टीमें गठित कर बच्चे की तलाश की शुरु एएम नाथ। पंचकूला : पंचकूला से एक बच्चे के अपरहण करने का मामला सामने आया है। एक साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्जला एकादशी पर आईटीआई के छात्रों ने लगाई छबील

कुठाड़, 25 जून (तारा) :  निर्जला एकादशी के अवसर पर आई टीआई कुठाड़ के छात्रों ने बस स्टैंड कुठाड़ पर अनुदेशक अमित कुमार के मार्ग दर्शन में मीठे ठंडे व तरबूज मिश्रित पानी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड के 100 पद : सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे

रोहित भदसाली। ऊना, 22 अगस्त। मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे उप...
Translate »
error: Content is protected !!