सात आरोपियों पर मामला दर्ज : पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में

by

मुकेरिया; 28 जुलाई: पुलिस थाना मुकेरियां फारेस्ट रेंज आफिसर की शिकायत के आधार सरकारी जंगल महिताबपुर में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता फारेंस्ट रेंज अधिकारी मुकेरियां लखविन्द्रपाल सिंह ने पुलिस की शिकायत में बताया कि सरकारी जंगल महिताबपुर में आरोपी व्यक्तियों द्वारा धड़ल्ले से पेड़ों की अवैध रुप से कटाई की जा रही है और यह लोग अत्यंत खतरनाक हैं और उनके द्वारा नुकसान पहुंचाने तक की धमकियां दी जा रही है। इसके अलावा यह व्यक्ति सरकारी ड्यूटी में विघ्न डाल रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी निर्मल सिंह निवासी जगतपुर कलां (गुरदासपुर), अट्टू मसीह निवासी दाओवाल (गुरदासपुर), जगीर सिंह निवासी जगतपुर कलां (गुरदासपुर), जैमल सिंह निवासी जगतपुर कलां (गुरदासपुर), नानक सिंह निवासी जगतपुर कलां (गुरदासपुर), पाला राम निवासी मियाणी मल्लाहा, मुकेरियां, मंगल दास निवासी मियाणी मल्लाहा, मुकेरियां के खिलाफ धारा 32, 33 भारतीय वन एक्ट 1927 एवं धारा 447, 201, 186, 511 व 506 के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।
फोटो : अबैध कटाई की प्रतिमातिक तस्वीर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क हादसे में बूरे जट्टां निवासी युवक करनवीर की मौत : आदमवाल के निकट बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

होशियारपुर  :   होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर गांव आदमवाल के निकट बस द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस...
article-image
पंजाब

मार्निंग वॉक पाजीटिव फैमिली के सदस्यों के साथ कैबिनेट मंत्री जिंपा ने की सैर व योग : पंजाब सरकार की विकासशील सोच के चलते हर क्षेत्र के लिए बना सकारात्मक माहौल: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने भगवान परशुराम पार्क गौतम नगर में किया दौरा होशियारपुर, 04 दिसंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की विकासशील सोच ने प्रदेश में हर क्षेत्र में एक सकारात्मक...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर से मिल रही थी धमकियां : सिद्धू मुस्सेवाला के दोस्त को दी पंजाब सरकार ने सुरक्षा

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट  में दायर अपने जवाब में कहा कि संधू की जान को है खतरा, फिलहाल छह सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए और अभी भी संधू की...
article-image
पंजाब

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने विकास कार्यो के लिए वितरित किए

बुनियादी समस्याओं का पहल के आधार पर किया जा रहा है हल होशियारपुर,  30 जनवरी: जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने जिले में अलग-अलग विकास कार्यों संबंधी आज 12,23 हजार रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!