सात पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार : कारण लोगों ने मूलभूत सुविधाएं न मिलना बताया, पोलिंग पार्टी को खाली ईवीएम लेकर लौटना पड़ा

by

एएम नाथ। चंबा। मतदान के दौरान जिला चंबा के चार विधानसभा क्षेत्रों चंबा सदर, डलहौजी, भरमौर व तीसा के तहत आने वाले सात पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। इसका कारण लोगों ने मूलभूत सुविधाएं न मिलना बताया।

इनमें विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत रजिंडू का सरा बूथ, विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत आने वाले दो पोलिंग बूथ मक्कन-चचूल व जूरी, विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत सगोटी व जुतराण बूथ व विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत फागड़ी का फागड़ी बूथ व ग्राम पंचायत दाड़वीं का रांभो बूथ पर लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत आने वाली ग्राम पंचायत भजोत्रा के सगोटी बूथ और ग्राम पंचायत नड्डल के जुतराण बूथ में एक भी मतदाता वोट डालने नहीं आया। पोलिंग पार्टी को खाली ईवीएम लेकर लौटना पड़ा। यहां पर कुल 403 मतदाता थे।

नड्डल पंचायत के जुतराण बूथ के करीब 548 मतदाताओं ने भी वोट नहीं डाले। विधानसभा क्षेत्र भरमौर फागड़ी पंचायत के फागड़ी बूथ में करीब 640 मतदाता हैं। यहां पर महज 4 लोगों ने ही वोट डाले जो कर्मचारियों की ओर से डाले गए। दाड़वीं पंचायत के रांभो मतदान केंद्र पर 248 मतदाता हैं लेकिन वहां सिर्फ 32 मतदाताओं ने वोट डाले विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत आने वाले मक्कन-चचूल मतदान केंद्र पर 725 मतदाता हैं। यहां पर महज 17 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान केंद्र जूरी में मतदाताओं की संख्या करीब 510 है लेकिन यहां पर भी महज नौ मतदाताओं ने वोट डाले। विधानसभा क्षेत्र सदर चंबा की ग्राम पंचायत रजिंडू के तहत आने वाले सरा पोलिंग बूथ पर करीब 193 मतदाता हैं। इस पोलिंग बूथ पर किसी भी मतदाता ने मतदान नहीं किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आहमने साहमने खनन मंत्री बैंस और राणा केपी सिंह : अवैध माइनिंग का मामला, राणा केपी सिंह ने सीबीआई या हाइकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की की मांग

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस दुआरा रूपनगर तथा आनंदपुर साहिब इलाके में हुई गैर कानूनी माइनिंग में पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह तथा उनके नजदीकियों का हाथ होने की बात करते हुए विजिलैंस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है अंबेडकर की मूर्ति पर तोड़फोड़ करने वाला शख्स? माँ ने कहा कि उसने हमसे सारे रिश्ते खत्म कर कहा था कि अगर उसके माता-पिता मर भी गए तो भी वह घर नहीं लौटेगा

पंजाब में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुई तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक को डॉ भीमराव अंबेडकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्षवर्धन चौहान ने गणतंत्र दिवस पर मंडी में फहराया राष्ट्रीय ध्वज : हिमाचल में बनाए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र – उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

पंडोह औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए 6 करोड़ देने की घोषणा मंडी, 26 जनवरी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र बना रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 राज्यों के 96 स्टॉल सजे, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र : सरस मेले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल: मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मंडी, 16 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में इंदिरा मार्केट मंडी में आयोजित सरस मेले का शुभारंभ आज उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए...
Translate »
error: Content is protected !!