सातवीं सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप में होशियारपुर रहा उपविजेता – महिला वर्ग में होशियारपुर की नेटबॉल टीम ने जिले का बढ़ाया मान

by

होशियारपुर, 16 फरवरी : एस.टी. कॉलेज, बरनाला में आयोजित सातवीं सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के महिला वर्ग में होशियारपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 फरवरी को हुआ, जिसमें पंजाब के 15 जिलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस उपलब्धि पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ी निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा देती हैं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

जानकारी देते ज़िला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान होशियारपुर की महिला टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए बठिंडा और मुक्तसर की टीमों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में बरनाला की मजबूत टीम से कड़ा मुकाबला करते हुए खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और टीम वर्क का प्रदर्शन किया तथा उपविजेता रहते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में बरनाला प्रथम, होशियारपुर द्वितीय तथा फाजिल्का तृतीय स्थान पर रहा।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, अधिक सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर के अलावा कोचिज भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल हुई : लाल चंद कटारूचक

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को फसलों के नुकसान की जांच करने के दिए निर्देश, हर नुकसान की की जाएगी भरपाई पंजाब भर की मंडियों में 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक, 33.50 लाख मीट्रिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्रिकेटर युवराज के पिता व फिल्म अभिनेता योगराज के खिलाफ चंडीगढ़ में मामला दर्ज : वेब सीरीज में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग पर घिरे

चंडीगढ़, 14 मई :  अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई को रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के एक एपिसोड में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर क्रिकेटर युवराज सिंह के...
article-image
पंजाब

ब्लॉक स्तरीय रोल प्ले मुकाबलों में  गांव में स्प्रकूल आफ ऐमीनेंस गढ़शंकर प्रथम 

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के रोल प्ले मुकाबले स्कूल ऑफ इमीनेंस गढ़शंकर में करवाए गए। ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-1-...
Translate »
error: Content is protected !!