सामर्थ्य’ के तहत पंचायतों में लगेंगे निशुल्क योग शिविर : DCजतिन लाल

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 21 अक्तूबर. जिला प्रशासन ऊना ने अपनी विशेष पहल ‘सामर्थ्य’ को नव विस्तार देते हुए इसके अंतर्गत जिले की प्रत्येक पंचायत में 7 दिवसीय निशुल्क योग शिविरों के आयोजन का उपक्रम जोड़ा है। ‘योग अपनाएं, रोगमुक्त समाज बनाएं’ के उद्घोष के साथ आरम्भ की गई इस नवीन पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। ये शिविर जिला आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे, जहां अनुभवी योग प्रशिक्षक योगासन, प्राणायाम और ध्यान की शिक्षा देंगे।
उपायुक्त एवं जिला रैड क्रॉस सोसाइटी ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने बताया कि ‘सामर्थ्य’ के माध्यम से ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। इन शिविरों का आयोजन जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा, जहां लोगों को योगाभ्यास कराकर उसके लाभों से अवगत कराया जाएगा। पंचायत प्रधानों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें और महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित करें।
*स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण है लक्ष्य*
उपायुक्त ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इसके नियमित अभ्यास से हम कई रोगों से बच सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि योग के माध्यम से लोगों के जीवन को समृद्ध बनाया जाए और एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जाए।
*शिविर की विशेषताएं और लाभ*
जिले की प्रत्येक पंचायत में योग शिविर में प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम और ध्यान के सत्र होंगे, जो सभी आयु वर्ग के लिए उपयुक्त रहेंगे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इन सत्रों में भाग ले सकते हैं। योग के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ये सत्र पूर्णतः निःशुल्क होंगे। प्रत्येक पंचायत में सात दिनों तक प्रतिदिन एक घंटे का योग सत्र आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त ने जिला पंचायत अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारियों, पंचायत प्रधानों और आयुष विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे आपसी समन्वय से अपने-अपने क्षेत्रों में योग शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। आयुष विभाग द्वारा तिथियों और समय की सूचना पंचायतवार दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार, साथ ही शारीरिक लचीलापन और सहनशक्ति में वृद्धि में सहायक होता है।
शिविर आयोजन संबंधी अधिक जानकारी के लिए ग्रामवासी अपने पंचायत कार्यालय या उपायुक्त कार्यालय, ऊना में कक्ष संख्या 413 में संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिकारा राइड, हाउसबोट, क्रूज, हाई-टेक मोटरबोट, जेट स्कीज़ और वाटर स्कूटर गतिविधियों को किया शुरू :गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

रोहित भदसाली।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर के मंडी-भराड़ी स्थित गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारम्भ किया। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नए आयाम प्रदान करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम-सीएम को कहा सत्ती ने थैंक्स, तीन बड़ी परियोजनाओं के लिए, 700 करोड़ का होगा निवेश

ऊना में अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट, भारत पेट्रोलियम टर्मिनल व रेल-फैड पीओएल टर्मिनल के लिए जताया आभार ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में 700 करोड़ रुपए की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रकाश करड़ ने हमीरपुर में की लघु बचत योजनाओं की समीक्षा : हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एएम नाथ। हमीरपुर 07 नवंबर। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश करड़ ने शुक्रवार को हमीरपुर के अपने दौरे के दौरान जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके लघु बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग संस्थान  द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के जन्मदिन के अवसर पर आज स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात  के संयुक्त तत्वावधान में  कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!