सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन को लेकर बैठक आयोजित : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन के संबंध में जिला कल्याण अधिकारी एवं तहसील कल्याण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों का सर्वेक्षण हिम एसेस (Him Access) ऐप के माध्यम से आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य केवल पात्र व्यक्तियों को ही पेंशन का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हिम एसेस ऐप पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन का कार्य 31 अगस्त से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला कल्याण अधिकारी चम्बा राज बहादुर, तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार, आरती देवी, केसर सिंह, सुरजीत मांडला, धरमवीर बाल विकास परियोजना अधिकारी, राजेश राए अधीक्षक महिला एवं बाल विकास कार्यालय चम्बा बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात को भगाकर ले जा रहा था : हो गई सुबह, प्रेमिका का चेहरा देखा तो उड़ गए होश

सुरीर। एक युवक की इंटरनेट मीडिया पर युवती से बातचीत और फिर दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। अलग दुनिया बसाने का सपना पूरा करने लिए युवती प्रेमी के साथ घर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी को श्री आनंदपुर साहिब की जगह चंडीगढ़ से टिकट  : विक्रमादित्य सिंह को मंडी से टिकट

नई दिल्ली : कांग्रेस ने आम चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची में विक्रमादित्य सिंह को मंडी से टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राइम स्टील उद्योग ने सीएसआर के तहत बरोटीवाला स्कूल में लगवाया ट्यूबवेल

1320 विद्यार्थियों और स्टाफ को मिलेगा स्वच्छ पेयजल, उद्योग ने किया बोरवेल निर्माण पेयजल समस्या का समाधान: बरोटीवाला स्कूल में उद्योग की सीएसआर पहल बरोटीवाला, 4 जून (तारा)। बरोटीवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए कानूनों का मूल उद्देश्य न्याय प्रदान करना है, न कि दंड देना : नए आपराधिक कानूनों के तहत 1 जुलाई, 2024 से सभी मामलों को दर्ज किया जाएगा : एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी

नए कानूनों से संपूर्ण आपराधिक न्याय प्रणाली और समग्र रूप से समाज को लाभ होगा”: एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था हिमाचल प्रदेश व्हाट्सएप संदेश भी साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य होंगे एएम नाथ। शिमला 26...
Translate »
error: Content is protected !!