सामुदायिक रसोई खोलने पर एक हफ्ते में एसडीएम दें रिपोर्टः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

by

विभिन्न विभागों के साथ बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा
ऊना, 17 फरवरीः बेघर व्यक्तियों के लिए जिला ऊना में सामुदायिक रसोई खोलने के लिए उपयुक्त स्थान के चयन पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज एक बैठक हुई। बैठक में एडीसी ने एक हफ्ते के भीतर सभी उपमंडलाधिकारियों से संबंधित सीडीपीओ के साथ मिलकर स्थान चयन पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अस्पतालों, बस अड्डों, रैन बसेरा तथा झुग्गी-झोंपड़ी के निकट सामुदियक रसोई खोलने की संभावनाएं तलाशें और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सामुदायिक रसोई खोलने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। जहां भी आवश्यकता होगी, जिला प्रशासन तत्परता के साथ कार्य करेगा।
एडीसी ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंगर सेवा समिति के माध्यम से प्रतिदिन मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए दोपहर का भोजन निशुल्क प्रदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में सामाजिक संस्थाएं इस कार्य में बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं और कोविड महामारी के चलते लॉकडाउन की स्थिति में भी सामाजिक संस्थाओं ने आगे आकर जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क पका हुआ खाना दिया, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगर दोषी भी है तो घर नहीं गिराया जा सकता : बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट भड़क गया

नई दिल्ली : देशभर में आरोपियों पर बुलडोजर से हो रही कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट भड़क गया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सिर्फ आरोपी होने के आधार पर किसी के खिलाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री को कब तक जेल में रखेंगे? ED पर भड़का सुप्रीम कोर्ट -2 साल में तो मुकदमा भी शुरू नहीं हुआ,

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में दोषसिद्धि की दर कम रहने पर सवाल उठाते हुए बुधवार को ED से सख्त लहजे में पूछा कि शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती में कथित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की समीक्षा

रोहित जसवाल।  ऊना, 11 नवम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की प्रगति तथा लाभार्थी बच्चों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। जिला बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्किंग, खेल स्टेडियम, मिनी सचिवालय तथा हेलीपोर्ट का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य : विधायक नीरज नैय्यर

ऐतिहासिक चौगान के संरक्षण और सौंदर्यकरण कार्य हित धारकों के सुझावों पर होंगे सुनिश्चित एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए चंबा शहर में प्रस्तावित वाहन...
Translate »
error: Content is protected !!