साल की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसंबर को – सीजेएम अपराजिता जोशी

by

जिला वासियों को अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील
होशियारपुर, 22 नवंबर :
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की ओर से सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी एस. ए. एस.नगर के दिशा-निर्देश अनुसार वर्ष 2023 की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसम्बर 2023 को जिला स्तर एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित की जा रही है। ये जानकारी देते हुए सी. जे. एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में लगाईं जाने वाली इस अदालत में सिविल मामले, एम. ए. सी. टी मामले, आपराधिक शमनीय मामले, राजस्व मामले, 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, पारिवारिक मामले, श्रम मामले, बैंक मामले (लंबित और पूर्व-मुकदमेबाजी), दूरसंचार कंपनियों के मामले और अन्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित एवं प्रीलिटिगेटिव दोनों तरह के मामले निपटारे के लिए रखे जायेंगे। उन्होंने जिला वासियों से इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले दायर कर इसका लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे समय और धन की बचत होती है और इन लोक अदालतों के फैसले को सिविल डिक्री के रूप में मान्यता प्राप्त है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अड्डा झुंगिया में से पुलिस ने 325 ग्राम नशीले पदार्थ समेत 2 युवक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर : पुलिस ने अड्डा झुंगियां में माता शीतला मंदिर के निकट से दो युवकों को ग्रिफ्तार कर उनके पास से 325 ग्राम नशीले पदार्थ कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस...
article-image
पंजाब

पंजाब में पीने वाले पानी से संबंंधित चल रहे हैं 2 हजार करोड़ रुपए की प्रोजैक्ट: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव न्यू बैंक कालोनी में 25 लाख रुपए की लागत बनने जा रही टंकी, नए सोलर सिस्टम व वाटर मीटर का रखा नींव पत्थर होशियारपुर, 07 फरवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम...
article-image
पंजाब

मां पर तीन मासूम बच्चों की हत्या का आरोप : मिठाई में जहरीला पदार्थ मिलने से खुला राज

संगरूर में पहले फूड पॉइजनिंग का शक, जांच में मिठाई में खरपतवारनाशक मिलाने की बात सामने आई; मां गिरफ्तार, कथित साथी फरार संगरूर। रक्षाबंधन के दिन बाजार से लाई गई मिठाई खाने के बाद...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान से ड्रोन से आई हेरोइन की खेप, बीएसएफ ने पकड़ी

चंडीगढ़। पंजाब में बीएसएफ ने पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से आई आधा किलो हेरोइन पकड़ी है। साथ में पाकिस्तान ड्रोन भी बरामद किया है। यह खेप रात के समय ड्रोन के जरिए सरहद...
Translate »
error: Content is protected !!