साहिबज़ादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक उत्सव के दौरान दाखिलों केलिए लगी लंबी लाइन

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल माहिलपुर में आज दाखिला सह सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत शबद कीर्तन से हुई, जिसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस अवसर पर पंजाबी भाषा के पक्ष में तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश देते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल में नए प्रवेश कराने के उद्देश्य से प्रिंसिपल राजविंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में आज प्रवेशों की संख्या 100 से अधिक हो गई। प्रिंसिपल ने इसे साहिबजादा अजीत सिंह और शहीद सिंहों की महान कृपा बताया।
इस अवसर पर मैनेजर भूपिंदर सिंह, प्रो. अपिंदर सिंह माहिलपुरी, स. सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठा सदस्य एसएचआरओ.जीयू प्रबंध समिति, माता जसप्रीत कौर बुंगा साहिब, डॉ. मनिंदर सिंह बंस निदेशालय कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल, सोहन सिंह दादूवाल मोहन सिंह हवेली गुरलाट सिंह एम.सी. कुलदीप कौर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रिंसिपल मैडम की ओर से अभिभावकों का धन्यवाद किया तथा समूह स्टाफ को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थाने के सामने दो गुटों के बीच मारपीट

गढ़शंकर : आज की युवा पीढ़ी इतनी गुस्से में है कि लड़ने के लिए आगे-पीछे भी नहीं देखती, भले ही बाद में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़े। ऐसा ही एक मामला गढ़शंकर थाने के...
article-image
पंजाब

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : केंद्र ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट, चौथे दिन भी धरना जारी : मांगें पूरी होने तक बेटे का शव लेने से पिता का इनकार, , 19 अक्टूबर को आप विधायकों-मंत्रियों के घरों के घेराव का ऐलान

मानसा, 16 अक्टूबर। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा...
article-image
पंजाब , समाचार

धारा 306 एवं 506 तहत मामला दर्ज : आरोपियों पर मामला दर्ज करने के उपरांत बीज विक्रेता अनिल कुमार का अंतिम संस्कार

गढ़शंकर :16 सितम्बर: गत दिनीं गढ़शंकर के गांव अचलपुर निवासी तथा गांव कानेवाल में बीजों की दुकान करते अनिल कुमार बल्ली पुत्र सतपाल ने नैनवां के एक व्यक्ति और महिला के खिलाफ खुदकुशी नोट...
Translate »
error: Content is protected !!