सिंगर-रैपर शुभ फिर से एक नए विवाद में फंस गए: लंदन में अपने एक शो में मंच पर पंजाब के नक्शे पर ‘इंदिरा गांधी की हत्या वाली’ तस्वीर के साथ एक हुडी पकड़े देखा गया

by

जालंधर : पंजाबी-कनाडाई सिंगर-रैपर शुभ,जो हाल ही में खालिस्तान के कथित समर्थन को लेकर निशाने पर थे,अब फिर से एक नए विवाद में फंस गए हैं। पंजाबी सिंगर शुभ को हाल ही में लंदन में अपने एक शो में मंच पर पंजाब के नक्शे पर ‘इंदिरा गांधी की हत्या वाली’ तस्वीर के साथ एक हुडी पकड़े देखा गया है। यह घटना 29 अक्टूबर 2023 को लंदन के एक कॉन्सर्ट में हुई थी।
इस घटना के बाद पंजाबी सिंगर शुभ सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। चौतरफा आलोचना झेलने के बाद शुभ ने इसका सारा ठींकरा दर्शकों पर फोड़ा है। शुभ ने कहा कि दर्शकों की ओर से उन पर हुडी फेंकी गई और उन्होंने यह नहीं देखा कि उसमें क्या था, उन्होंने बस दिखा दिया। ‘मैं कुछ भी करूं, कुछ लोग मेरे खिलाफ कुछ न कुछ ढूंढ ही लेंगे…’,पंजाबी सिंगर शुभ ने कहा, “लंदन में मेरे पहले शो के दौरान दर्शकों ने मुझ पर ढेर सारे कपड़े, आभूषण और फोन फेंके। मैं वहां परफॉर्म करने गया था, न कि यह देखने के लिए कि मुझ पर क्या फेंका गया और उस पर क्या है।” उन्होंने भारत में उनके खिलाफ हाल ही में हुए आक्रोश का जिक्र करते हुए कहा, “मैं कुछ भी करूं, कुछ लोग मेरे खिलाफ कुछ न कुछ ढूंढ ही लेंगे।” जिसके बाद उनका भारत दौरा रद्द कर दिया गया था।
कुछ सोशल मीडिया हैंडलों ने दावा किया कि यह हुडी अकाल क्लोदिंग का था, जिसने गायक के लंदन कॉन्सर्ट का इस्तेमाल भारत विरोधी संदेश को बढ़ावा देने के लिए किया था।
वीडियो सामने आने के बाद हुए ट्रोल : लंदन कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें शुभ को ‘इंदिरा गांधी की हत्या’ वाली हुडी पकड़े हुए देखा गया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उसने हुडी पकड़ने से पहले हुडी के पीछे बनी तस्वीर पर एक नजर डाली थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गुजरात विधानसभा चुनाव : झगड़िया सीट पर चुनावी मैदान में बाप-बेटा आमने सामने

झगड़िया। गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। हालांकि पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है तथा नामांकन भी शुरू हो गए हैं। लेकिन एक सीट ऐसी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैहंदवानी के निकट सड़क के साथ खाई में पलटा टैंकर: टैंकर से रिसाव होने के कारण जंगल में आधा किलोमीटर तक विखरा क्रूड ग्लिसरीन

गढ़शंकर।   मैहंदवानी कोट सड़क पर गांव मैहंदवानी के निकट हिमाचल प्रदेश कि एक उद्योगिक इकाई को क्रूड ग्लिसरीन लेकर जा रहे टैंकर के पलट कर नीचे खाई में गिरने से केमिकल (क्रूड ग्लिसरीन)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 चुनावी राज्यों में राजनितिक पार्टीयों की स्थिति और चुनावी तिथियां जानने के लिए पढ़ें : 03 दिसंबर को सभी 5 राज्यों के चुनावी रिजल्ट होगे घोषित

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने 5 राज्यों के तारीखों का ऐलान किया। मिजोरम 7 नवंबर को 1 फेज में...
article-image
पंजाब

फर्जी क्रिप्टो पोंजी स्कैम पर ED का बड़ा एक्शन…हिमाचल-पंजाब में छापेमारी, 2300 करोड़ की ठगी का खुलासा

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय की शिमला यूनिट ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी आधारित पोंजी और मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कैम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 13 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश और...
Translate »
error: Content is protected !!