सिंचाई के बिजली बिलों की बढ़ोतरी पर ध्यान दे सरकार – किसानों के साथ इस तरह की मनमानी नहीं कर सकती है सरकार : जयराम ठाकुर

by
जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लें मुख्यमंत्री, विपक्ष की माँग को अनदेखा नहीं कर सकती सरकार
एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि किसानों के द्वारा सिंचाई के लिए लिए गए बिजली कनेक्शन के बिल चौंकाने वाले हैं। यह मुद्दा सरकार के ध्यान में लाने के बाद भी सरकार कोई सक्रियता नहीं दिखा रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों को पहले जहां खेतों की सिंचाई के लिए 500 यूनिट बिजली खर्च करने पर 300 रूपए का बिल आता था, सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था में अब पांच सौ यूनिट बिजली खर्च करने पर 2800 रुपए के लगभग बिजली का बिल आ रहा है। देश के अन्नदाताओं के साथ इस तरह अन्याय सहन नहीं होगा। बिजली के बिलों में कई-कई गुना बढ़ोतरी जायज़ नहीं है। सरकार इस समस्या की तरह ध्यान दे। किसानों के साथ इस तरह की वसूली पर रोक लगाए। किसान सरकार की मनमानी वसूली के साथ कैसे चल पाएगा? यह देश के अन्न दाताओं के साथ अराजकता है। भारतीय जानता पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है। सरकार इस विरोध पर आँख मूँद कर नहीं बैठे रहे सकती है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अगर दूध के दाम दो रुपए बढ़ाने की घोषण भी करती है तो भी प्रदेश के गली-नुक्कड़-चौराहे, बसें, सब पोस्टर और होर्डिंग्स से भर देती है। लेकिन बिजली के बिल पाँच से सात गुना बढ़ाने पर सरकार खामोश बैठी है। किसानों द्वारा विरोध किए जाने, विपक्ष द्वारा अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के निवेदन पर भी कुछ नहीं बोल रही है। क्या इन्ही चुनावी गारंटियों के दम पर कांग्रेस हिमाचल की सत्ता में आई थी? आज कांग्रेसनीत सुक्खू सरकार बिजली के दाम में जमकर वृद्धि कर रही है लेकिन विधान सभा के चुनाव के समय में कांग्रेस के छोटे से लेकर बड़े नेताओं ने प्रदेश भर में चीख-चीख कर कहा था कि हमारी सरकार आने के बाद 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। कांग्रेस की दस झूठी गारंटियों में यह भी एक गारंटी थी। लेकिन बिजली फ्री देने की बात तो दूर कांग्रेस सुख की सरकार ने बिजली के दामों में कई गुना वृद्धि कर दी। बाक़ी गारंटियाँ तो सरकार भूल ही गई है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने शुल्क लगाने में गरीबों और किसानों को भी नहीं बख्शा। यह रवैया चलने वाला नहीं हैं। देश भर के किसानों को सिंचाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली बिजली के बिल में सब्सिडी मिलती है। हिमाचल में भी यह सब्सिडी पहले से मिलती आई है। इसलिए मुख्यमंत्री को अपने फैसले पर विचार करना चाहिए। जनहित के मुद्दों को सरकार जिस तरह से अनदेखा कर रही है वह प्रदेश के लिए बहुत घातक है। सरकार इस तरह से प्रदेश के लोगों के साथ मनमानी नहीं कर सकती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मां और बच्चा सुपोषित होंगे तो राष्ट्र शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होगा : अशोक धीमान

स्वस्थ महिलाएं व बच्चे देश का भविष्य: अशोक धीमान पोषण अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन ऊना   : पोषण पखवाड़ा अभियान के आज ग्राम पंचायत अप्पर कोटला कलां में खण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

भोरंज 19 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पहली जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर करवाए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत रविवार को प्रत्येक मतदान केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुली–चमियारा–भितलु सड़क का विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण

समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश एएम नाथ। शाहपुर, 23 फरवरी : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज दुली–चमियारा–भितलु सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काकड़ा, सेल, चमियारा...
हिमाचल प्रदेश

बैंक खाते में 78,700 रुपए निकाले जाने का मैसेज आया : एटीएम चैंबर में कार्ड बदलकर महिला के खाते से 78,700 रुपए चपत लगा डाली

ऊना :एक शातिर ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम चैंबर में कार्ड बदलकर महिला के खाते से 78,700 रुपए चपत लगा डाली। यह मामला 18 मार्च का बताया जा रहा है। इस संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!